एक्सप्लोरर

बीस साल के लिए गया बलात्कारी बाबा, महज 6 प्वाइंट में जानें दिनभर क्या हुआ?

कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम ने अदालत में चाय की मांग की लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया . राम रहीम ने अदालत में शिकायत की कि जेल में खाना ठीक नहीं मिलता . इस पर जज ने कहा कि जो बाकी कैदियों को मिलता है वही मिलेगा.

नई दिल्ली: आज दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ रेप के दो मामलों में अलग अलग 10 साल की सजा सुनाई है. सजा के एलान के बाद राम रहीम अब 20 साल जेल में रहेगा.

कोर्ट के फैसले के मुताबिक पीड़ित साध्वियों को 14-14 लाख रुपए भी देने होंगें. जिस वक्त जज जगदीप सिंह राम रहीम को सजा सुन के राम रहीम अदालत में खूब रोया. जेल की शिकायत करते हुए कहा कि जेल का खाना खराब है समय से चाय नहीं मिलती. जज साहब ने अर्जी ठुकराते हुए कहा कि अब जेल के हिसाब से जिओ.

यहां सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें आज आदालत में क्या हुआ?

1.  रोहतक जेल में लगी कोर्ट, हेलीकॉप्टर से पहुंचे जज राम रहीम को सजा सुनाने के लिए रोहतक जेल में ही बने स्कूल के अंदर कोर्ट रूम बनाया गया था. जेल के आसपास सुरक्षा का ऐसा इंतजाम था कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता था. सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज जगदीप सिंह पंचकूला से हेलिकॉप्टर के जरिए रोहतक जेल पहुंचे. दोपहर ढाई बजे कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई. बलात्कार के दोषी राम रहीम ने कोर्ट रूम में खूब नौटंकी की, वो फफक फफक कर रोने लगा. राम रहीम ने हाथ जोड़कर रहम मांगी लेकिन जज जगदीप सिंह ने राम रहीम के आंसुओं पर नहीं बल्कि सबूतों के आधार पर फैसला सुनाया.

2. कोर्ट के सामने रोया, गिड़गिड़ाया और रहम की भीख मांगी सजा पर बहस के दौरान सीबीआई के वकील ने राम रहीम को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. राम रहीम ने गुहार लगाते हुए कहा कि अच्छे कामों के लिए उनपर रहम किया जाए. राम रहीम ने कहा कि मैंने समाजसेवा की है और सफाई अभियान और रक्तदान में योगदान दिया है इसलिए मेरे ऊपर रहम बरतें. सीबीआई के वकील ने कहा कि राम रहीम ने जो कुछ भी किया हो लेकिन बलात्कार का दोष कम नहीं हो जाता.

3. जज ने किया सजा का एलान, 20 साल जेल और 30 लाख जुर्माना दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मुजरिम को दोनों साध्वियों के बलात्कार के जुर्म में 10 - 10 साल की सजा दी जाती है यानी कुल सजा 20 साल. जज ने दोनों पीड़ितों को 14 -14 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी राम रहीम को दिया.

4. 2037 तक जेल में रहेगा राम रहीम, 70 साल की उम्र आएगा बाहर राम रहीम पहले एक साध्वी के बलात्कार के जुर्म में दस साल की सजा काटेगा फिर उसकी दस साल की दूसरी सजा शुरू होगी. यानी अब राम रहीम को साल 2037 तक जेल में रहना होगा. अभी वो पचास साल का है मतलब ये कि अब सत्तर साल की उम्र में जाकर राम रहीम जेल से बाहर निकल पाएगा. जब जज जगदीप सिंह फैसला पढ़ रहे थे तो भी राम रहीम हाथ जोड़े रो रहा था, फैसला आने के बाद राम रहीम फर्श पर बैठकर रोने लगा. इसके बाद जेल के कर्मचारी राम रहीम को फटकारते हए जेल में ले गए.

5. कोर्ट ने सूटकेस और करीबी के लिए लगायी फटकार कोर्ट ने राम रहीम को इस बात पर भी फटकार लगाई कि वो जेल में सूटकेस लेकर क्यों आया . साथ में अपनी करीबी हनीप्रीत को हेलिक़ॉप्टर में साथ लाने को लेकर भी जज ने राम रहीम को फटकार लगाई. राम रहीम को 20 साल की सजा का सभी राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है. कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम ने अदालत में चाय की मांग की लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया . राम रहीम ने अदालत में शिकायत की कि जेल में खाना ठीक नहीं मिलता . इस पर जज ने कहा कि जो बाकी कैदियों को मिलता है वही मिलेगा.

6. क्या है पूरा मामला? राम रहीम पर पंद्रह साल पहले डेरा सच्चा सौदा की साध्वी ने बलात्कार का आरोप लगाया था. साध्वी ने प्रधानमंत्री और हाईकोर्ट को चिट्ठी लिखकर राम रहीम की पोल खोली थी. सीबीआई ने इस मामले की जांच की और अब पंद्रह साल बाद राम रहीम को उसके किए की सजा मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
CJP Protest LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
LIVE: स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, PM आवास के पास नारेबाजी
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget