एक्सप्लोरर

हरियाणा: विरोध-प्रदर्शन में 30 की मौत, 250 से ज्यादा घायल, CM खट्टर से इस्तीफे की मांग तेज

रेप पर फैसला आने के बाद हिंसा शुरू हो गई. कुछ ही घंटों में ये हिंसा हरियाणा के बाकी शहरों समेत पंजाब, दिल्ली, यूपी और राजस्थान तक पहुंच गई. हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है.

नई दिल्ली:  रेप केस में सीबीआई कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद बाबा राम रहीम के खिलाफ पंचकूला में समर्थकों ने ऐसा उत्पात मचाया कि सड़कों पर कोहराम मच गया. तबाही ऐसी मची कि 30 लोगों की जान चली गई. जगह जगह गाड़ियां और बसें फूंकी गई और पूरे हरियाणा में दहशत फैल गई. हिंसा रोक पाने में नाकाम रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से विपक्ष ने इस्तीफे की मांग की है. गुंडों के सामने लाचार नजर आई खट्टर सरकार हालात से निपटने की बजाय हरियाणा की खट्टर सरकार बलात्कारी बाबा के गुंडों के सामने लाचार नजर आई. रेप पर फैसला आने के बाद हिंसा शुरू हो गई. कुछ ही घंटों में ये हिंसा हरियाणा के बाकी शहरों समेत पंजाब, दिल्ली, यूपी और राजस्थान तक पहुंच गई. हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. 250 से ज्यादा लोग घायल हैं. 350 ट्रेनें रद्द हैं. हरियाणा: विरोध-प्रदर्शन में 30 की मौत, 250 से ज्यादा घायल, CM खट्टर से इस्तीफे की मांग तेज पंचकूला में जला दी सैकड़ों गाड़ियां राम रहीम के गुंडों ने पंचकूला में सैकड़ों गाड़ियां जला दी. सरकारी दफ्तरों में भीड़ घुस गई. मीडिया की ओबी वैन भी जला दी गईं. शहर में  में आर्मी के पांच कॉलम अलग से भेजे गए. पंचकूला के मानसा में इनकमटैक्स ऑफिस और संगरूर में तहसीलदार का दफ्तर जला दिया गया. दो पेट्रोल पंप फूंक दिए गए. पंचकूला में कर्फ्यू लगा दिया गया है. दिल्ली के 11 जिलों में धारा 144 दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर अलर्ट, हरियाणा बॉर्डर से सटे इलाकों पर निगरानी बढ़ी और आसपास के स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई. कल दिल्ली में बसें और आनंद विहार स्टेशन पर रीवा एक्सप्रेस की दो बोगी फूंक दी गईं. यूपी के पांच जिलों दिल्ली के 11 जिलों में धारा 144 लगा दी गई है. यूपी के पांच जिलों में भी धारा 144 वहीं, यूपी के गाजियाबाद में लोनी में बस फूंक दी गई. यूपी के पांच जिलों शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और नोएडा में धारा 144 लगाई गई. गाजियाबाद में शनिवार को सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. हरियाणा: विरोध-प्रदर्शन में 30 की मौत, 250 से ज्यादा घायल, CM खट्टर से इस्तीफे की मांग तेज पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर नाकाबंदी पंजाब के दो रेलवे स्टेशन मलोट और बल्लूआन में आगजनी की गई. पंजाब के संगरूर, मोगा और में कर्फ्यू लगा दिया गया. पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई. सिरसा में हर प्वाइंट को सील कर दिया गया है. सिरसा में फ्लैग मार्च किया गया है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में भी आगजनी और हिंसा हुई. 28 अगस्त को किया जाएगा सजा का एलान प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद, नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. इस बीच, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि हिंसा और आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई डेरा सच्चा सौदा से करवाई जाएगी. बता दें कि फैसले के बाद राम रहीम को रोहतक के पुलिस ट्रेनिंग कैम्प में अस्थायी जेल में शिफ्ट किया गया है. सजा का एलान 28 अगस्त को किया जाएगा. यह भी पढ़ें- बलात्कारी राम रहीम को जेल में मिला VVIP ट्रीटमेंट, बैरक की बजाए AC कमरे में गुजारी रात वो शख्स जिसके दोषी करार होते ही फॉलोअर्स बने गुंडे ! आखिर कौन है गुरमीत राम रहीम सिंह ? समर्थकों की गुंडागर्दी देख हाई कोर्ट का आदेश- राम रहीम की संपत्ति जब्त करके हो नुकसान की भरपाई दिल्ली में 11 जगह डेरा समर्थकों के गुस्से की आगः मंडावली में बस को फूंका, दिल्ली में भी धारा 144 लागू हरियाणा हिंसा: साक्षी महाराज का विवादित बयान- आगे इससे भी बड़ी घटनाएं घटती हैं तो कोर्ट भी होगा जिम्मेदार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget