एक्सप्लोरर

Hooghly Voilence: हुगली में फिर बवाल! 4 ट्रेनों पर पथराव-बमबाजी, पुलिस की गाड़ी में आग, ब्लॉक रही रेलवे लाइन

Hooghly Voilence: पश्चिम बंगाल के रिशड़ा इलाके में रेलवे फाटक के सामने पुलिस की एक गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई. पुलिस पर ईंट-पत्थर भी बरसाए गए.

Hooghly Voilence News: पश्चिम बंगाल में रामनवमी से शुरू हुआ बवाल अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. हुगली जिले में फिर से एक बार तनाव बढ़ गया है. इससे पहले रविवार (2 अप्रैल) को रिशड़ा इलाके में जहां हिंसा की खबरें सामने आई थी फिर एक बार उसी इलाके में चार ट्रेनों पर पथराव और बमबाजी हुई है. पथराव के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. 

हावड़ा बर्धमान मेन लाइन पर ट्रेन पूरी तरह से ठप हो गई थी जिसमें लोकल ट्रेन और कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल थीं. रेलवे गेट नंबर चार पर पर ट्रेन को निशाना बनाकर हमला करने का आरोप लगा है. रेलवे लाइन पर विरोध प्रदर्शन भी हुआ और तीन घंटों तक ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा. अब जाकर फिर से ट्रेनों की आवाजाही शुरू कराई गई है. 

पुलिस पर भी हमला

पुलिस को निशाना बनाकर ईंट-पत्थर बरसाए गए. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस तक छोड़नी पड़ी. रेलवे फाटक के सामने पुलिस की एक गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई. बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची थी. हिंसा के बाद हावड़ा-बंडेल मेन लाइन पर रेल सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं. इस बीच बीजेपी नेता सुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है, शांति बहाल करने के लिए केंद्रीय बल की जरूरत है. 

बीजेपी कर सकती है प्रदर्शन

माना जा रहा है कि बीजेपी इस मामले को लेकर आज इस इलाके में प्रदर्शन कर सकती है. इसे देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह के कानून के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. रिशड़ा इलाके में अब भी धारा 144 लागू है.
 
हुगली जिले 2 अप्रैल को हुई थी हिंसा 

हुगली जिले में इससे पहले रविवार (2 अप्रैल) को रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी. जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई थी, जिसकी वजह से इलाके में धारा 144 लागू है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं. हिंसा में कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोट आई थी. 

ये भी पढ़ें: 

Mob Attack: मुंबई में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भीड़ ने तलवार-चापड़ से किया हमला, एक की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget