एक्सप्लोरर

Ram Navami Violence: रामनवमी पर हुई हिंसा के खिलाफ सुनवाई से SC का इनकार, कोर्ट ने क्या कहा?

SC On Ram Navami Violence: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर राज्य का मामला वहां के हाई कोर्ट में रखा जाना चाहिए था. इसके बाद याचिकाकर्ता 'हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' ने अपनी याचिका वापस ले ली.

SC On Ram Navami Violence: रामनवमी के दौरान देश के कई राज्यों में हुई हिंसा के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर राज्य का मामला वहां के हाई कोर्ट में रखा जाना चाहिए था. इसके बाद याचिकाकर्ता 'हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' ने याचिका वापस ले ली.

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल इस याचिका में पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, कर्नाटक और तेलंगाना की राज्य सरकारों को पक्ष बनाया गया था. इन सभी राज्यों में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा की घटनाएं हुई थीं. 

याचिका में क्या थी मांग?
याचिका में मांग की गई थी कि सुप्रीम कोर्ट राज्यों से मामले पर रिपोर्ट ले. राज्य सरकारों को दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया जाए. हिंसा के शिकार श्रद्धालुओं को मुआवजा मिले और संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली दंगाइयों से की जाए.

याचिका में इस बात का भी हवाला दिया गया था कि कई इलाकों को मुस्लिम बहुल बता कर प्रशासन वहां शोभायात्रा की अनुमति नहीं देता. अगर अनुमति मिल जाने के बाद यात्रा निकलती भी है तो वहां उस पर पथराव कर दिया जाता है. याचिकाकर्ता ने राज्यों को यह निर्देश देने की मांग की थी कि किसी इलाके को मुस्लिम बहुल क्षेत्र कह कर हिन्दू समुदाय को वहां से शोभायात्रा निकालने से न रोका जाए.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और एम एम सुंदरेश की बेंच ने याचिकाकर्ता के लिए पेश वकील विष्णु जैन की दलीलें सुनने से मना कर दिया. जजों का कहना था कि हर राज्य का मामला वहां की हाई कोर्ट में रखा जाना चाहिए. कोर्ट के रुख को देखते हुए जैन ने याचिका वापस ले ली.

ये भी पढ़ें- अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, विवादित बयान मामले में मांगा जवाब

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget