एक्सप्लोरर

'रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट... अयोध्या में विकास तो हो रहा है, हम कोई विरोधी नहीं हक की लड़ाई लड़ते हैं', बोले इकबाल अंसारी

अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष के याचिकाकर्ता इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या में विकास तो हो रहा है. सच्चाई को झुठलाया नहीं जा सकता. जिसके समय में विकास हुआ है वह कहा जाएगा.

अयोध्‍या मंदिर-मस्जिद विवाद में बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने राम मंदिर निर्माण के साथ हो रहे शहर में विकास कार्यों की तारीफ की है. उन्होंने विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की तारीफ की. इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या मामले में वह विरोधी नहीं थे बल्कि अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे.

एबीपी लाइव के साथ इंटरव्यू में इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या में विकास तो हो ही रहा है. सड़कें, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट का विकास हो रहा है और पब्लिक का भी विकास हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि वह इस विकास को देखकर बेहद खुश हैं. इकबाल अंसारी ने कहा कि हम भी अयोध्या में रहते हैं. हमें भी अच्छी सड़कें, एयरपोर्ट चाहिए तो हर आदमी खुश है. हम भी खुश हैं. 

इकबाल अंसारी बोले, बीजेपी सरकार में हो रहा विकास
इकबाल अंसारी ने कहा, 'आज जो कुछ भी हो रहा है, अयोध्या का विकास हो रहा है. अयोध्या धार्मिक स्थल है. जहां धर्म है वहां हर चीज जायज है. वहां अच्छाई भी होती है, कहीं बुराई भी होती है. सब उसकी आड़ में चलता रहता है. आज यहां विकास हो रहा है अच्छी बात है क्योंकि यहां के लोगों को जरूरत थी विकास की. न यहां रोजगार था, न यहां अच्छी सड़कें थीं, न एयरपोर्ट था. आज मंदिर के साथ सबका उद्धार हो रहा है.' 

इकबाल अंसारी ने कहा, विकास को झुठला नहीं सकता
इकबाल अंसारी ने यह भी माना कि बीजेपी की सरकार में ज्यादा काम हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट बने हैं. सच्चाई को कोई झुठला नहीं सकता. सच बात कहने में हम परहेज नहीं करते. विकास जिसके जमाने में हुआ वह कहा जाएगा.

और क्या बोले इकबाल अंसारी
आगे जब उनसे पूछा गया कि कभी भगवान राम पुष्पक विमान में अयोध्या नगरी आए थे तो क्या उन्होंने कभी सोचा था कि कभी इस कलियुग में विमान अयोध्या नगरी में आएगा. इस पर इकबाल अंसारी ने कहा, 'चाहे कलियुग हो या सतीयुग हो जब तक इंसान जिंदा है इंसानियत रहेगी. हर धर्म और हर जाति के लोग हैं. हर धर्म के मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा हैं. जब तक इंसान है तब तक लोग देवी-देवता को पूजने वाले भी रहेंगे और इंसानों की कद्र करने वाले भी रहेंगे.'

यह भी पढ़ें:-
Ram Mandir Inauguration: किसी को नहीं मिला निमंत्रण तो किसी ने खुद ही ठुकराया... ये है राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होने वाले नेताओं की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget