एक्सप्लोरर

अभेद्य किले में तब्दील हुई अयोध्या! शहर में घुसते वक्त स्थानीय लोगों को भी दिखाना होगा पहचान पत्र

Ram Mandir Inauguration: रामलला प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. रामनगरी में कई लेयर के सुरक्षा घेरे बनाए गए हैं.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. राम मंदिर कार्यक्रम से पहले अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करते हुए रामनगरी को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. राम मंदिर उद्घाटन के दिन अयोध्या में रहने वाले लोगों को भी शहर में एंट्री लेते वक्त अपना पहचान पत्र दिखाना होगा. इतना ही नहीं मंदिर की सुरक्षा के लिए तीन स्तर का सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

स्थानीय लोगों को दिया गया है पहचान पत्र

22 जनवरी को अयोध्या में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें कई वीआईपी गेस्ट भी मौजूद होंगे. सुरक्षा में किसी भी तरह की खामी न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस सहित केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट हैं. इसके साथ ही स्थानीय लोगों को पहचान पत्र भी दिया गया है.

अयोध्या का बॉर्डर शनिवार (20 जनवरी) से सील कर दिया गया है और बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. यातायात को देखते हुए शुक्रवार (19 जनवरी) की रात से ही ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है. अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, लखनऊ, बस्ती से आयोध्या की ओर आने गाड़ियों को अलग-अलग रास्तों से उनके गंतव्य स्थान पर भेजे जाने की तैयारी है.

सीसीटीवी और AI से रखी जाएगी निगरानी

मंदिर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पीएसी को लगाया गया है. यूपी पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है. इसके अलवा शहर में एआई (AI), सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को मुख्य यजमान के रूप में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे और राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. पीएम की सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी के 1400 जवानों को मंदिर के ठीक बाहर रेड जोन में तैनात किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: अमित शाह बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में अगले तीन साल में नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जाएगा देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: JP नड्डा से मिले CJP नेता, प्रदर्शन पर गृह मंत्री शाह की बड़ी बैठक, गोयल, रिजिजू, धर्मेंद्र प्रधान मौजूद
LIVE: JP नड्डा से मिले CJP नेता, प्रदर्शन पर गृह मंत्री शाह की बड़ी बैठक, गोयल, रिजिजू, धर्मेंद्र प्रधान मौजूद
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
'क्या यह कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे तो CJP ने उठाए सवाल
'ये कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले तो CJP ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget