एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर समारोह के लिए 22 जनवरी को गोवा में बदला कैसिनो का समय, ये है नया टाइम टेबल

Ram Mandir Pran Pratishtha: कैसिनो संचालकों ने खुद यह फैसला किया है. बताया गया है कि 22 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच गोवा में कोई भी कैसिनो नहीं चलेगा. इसके अलावा ड्राई डे भी रहेगा.

Ram Mandir Ayodhya Latest News: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन सोमवार (22 जनवरी) को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. इससे पहले अलग-अलग राज्यों में इसे लेकर तमाम तैयारियां की गईं हैं. इसी कड़ी में अब गोवा में सोमवार को कैसिनो 8 घंटे के लिए बंद रहेंगे. राम मंदिर के उद्घाटन के जश्न को देखते हुए यह फैसला खुद कैसिनो संचालकों ने किया है.

जानकारी के मुताबिक, राज्य के सभी कैसिनो 22 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपना संचालन बंद रखेंगे. गोवा में राज्य सरकार की ओर से पहले ही 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आदेश के अनुसार, 22 जनवरी को यहां सरकारी ऑफिस और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. इसके अलावा यहां भी कल ड्राई डे रहेगा.

शराब, मांस और मछली की दुकानें भी रहेंगी बंद

गोवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. इस राज्य में भी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह 22 जनवरी को शराब या मांस और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. वहीं, त्रिपुरा और दिल्ली में सभी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे.

केंद्र सरकार ने की है आधे दिन के अवकाश की घोषणा

केंद्र सरकार ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अपने सभी कार्यालयों और पीएसयू बैंकों के लिए आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है. वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे. इस संबंध में आए आधिकारिक सर्कुलर में कहा गया है कि 22 जनवरी को काम के घंटे दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगे. हालांकि, प्राइवेट बैंक भारतीय रिजर्व बैंक की होलीडे लिस्ट के अनुसार खुले रहेंगे.

यूपी में सरकार ने किए कई खास इंतजाम

वहीं, यूपी में भी इस खास मौके के लिए राज्य सरकार ने कई तरह के इंतजाम किए हैं. यहां भी सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहेंगे. प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए दूसरे शहरों में कई जगहों पर एलईडी स्क्रीन भी लगाए जा रहे हैं. अस्पतालों में भी ओपीडी की टाइमिंग में कुछ बदलाव किया गया है.  

ये भी पढ़ें

स्पीड पोस्ट से मिला उद्धव ठाकरे को प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, संजय राउत बोले- 'भगवान राम देंगे श्राप'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget