एक्सप्लोरर

राम मंदिर बनने के लिए ली थी शादी ना करने की प्रतिज्ञा, अब प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे बाबा भोजपाली

बाबा भोजपाली एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और वह सल 1992 में कारसेवा के लिए अयोध्या भी गए थे. उन्हें राम मंदिर के उद्घाटन के लिए न्योता भेजा गया है, जिससे वह काफी खुश हैं.

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हर देशवासी खुश है. राम मंदिर को लेकर बाबा भोजपाली की खुशी का भी ठिकाना नहीं है. मंदिर के लिए उन्होंने सालों पहले एक प्रतिज्ञा ली थी और अब वह दिन आ गया है, जब राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. बाबा भोजपाली राम मंदिर के उद्घाटन के साक्षी भी बनेंगे. राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए बाबा को निमंत्रण भेजा गया है.

यूपी तक की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा भोजपाली उर्फ रविंद्र गुप्त ने 21 साल की उम्र में प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन जाता, तब तक वह शादी नहीं करेंगे. अब बाबा की उम्र 52 साल है और उन्होंने शादी नहीं की है. बाबा भोजपाली बताते हैं कि अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के समय वह भी वहां मौजूद थे.

बाबा भोजपाली भी जाएंगे राम मंदिर उद्घाटन में
बाबा भोजपाली ने बताया, 'हमने देखा, चारों तरफ धूल उड़ रही है, हजारों कारसेवक कोई गुंबद पर चढ़ा हुआ है. ऐसा दृश्य देखकर और भाव बढ़ गए. उसके बाद जब तीसरा आखिरी बड़ा गुंबद गिरा तो हम वहीं थे. उस समय श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के तत्कालीन अध्यक्ष श्रीरामचंद्र परमहंस दास जी महाराज वो जब लकड़ी का छोटा सा सिंहासन उठा रहे थे तो उस समय हम वहां थे. यह देखकर पीड़ा आई कि ये छोटा सा सिंहासन और ये धूल-धूल में हमारे श्रीराम.'

जब बाबा ने राम मंदिर निर्माण के लिए शादी नहीं करने की ली प्रतिज्ञा
बाबा ने आगे कहा, 'तब प्रतिज्ञा ली कि जब तक भव्य मंदिर नहीं बन जाएगा और इस भव्य सिंहासन पर हमारे प्रभु श्रीराम विराजमान नहीं हो जाएंगे तब तक मैं शादी नहीं करूंगा. अंदर से ये भाव  आया, ये ईश्वर की इच्छा थी, जबकि मेरे तीन भाईयों की शादी हो चुकी थी परिवार बस चुका था और मेरा ही नंबर था. हमारी माताजी शादी कराने के लिए लगी हुई थीं, तब मैंने प्रतिज्ञा ली.'

बाबा ने बताई, विवादित ढांचा गिराने की कहानी
बाबा ने उस समय को याद करते हुए बताया, 'लाउडस्पीकर पर आवाज आने लगी कि तोड़ना शुरू हो गया है जो जहां बैठा है वो वहीं बैठे और जय श्रीराम जय जय राम की धुन गाए तो हम भी जय श्रीराम जय जय राम की धुन गा रहे थे. हमारे साथ जो बड़े अधिकारी थे उनसे हमने बोला कि हम भी चलें क्या तो वो कहने लगे कि आदेश है कि आपको यहीं बैठना है. तब हमने एक-दूसरे को इशारा किया और 15 मिनट के बाद हम विवादित ढांचे में पहुंच गए.' 

एबीवीपी के सदस्य थे बाबा भोजपाली
बाबा भोजपाली पढ़ाई के दौरान एबीवीपी के सक्रिय सदस्य थे. वह दो विषयों में एमए कर चुके हैं और वकालत की भी पढ़ाई उन्होंने की है. साल 1992 में वह कारसेवा करने के लिए अयोध्या भी गए. अब राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए उन्हें न्योता आने से बाबा और गांव वाले काफी खुश हैं. गांव वाले गाजे-बाज के साथ बाबा को अयोध्या भेजने की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-
Ram Mandir News: 'जो मस्जिद छीना वो करें वापस' अयोध्या जाने के सवाल पर बोले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा
संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा
बिना कोर्ट की अनुमति भी बैंक खाता फ्रीज कर सकती है पुलिस! कर्नाटक HC का बड़ा फैसला
बिना कोर्ट की अनुमति भी बैंक खाता फ्रीज कर सकती है पुलिस! कर्नाटक HC का बड़ा फैसला
'PAN-PAN...', एयर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एयर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget