एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 'इतिहास की किताबों में सिमट कर रह जाएगी कांग्रेस', राम मंदिर पर दुविधा में फंसी पार्टी को केरल के मुस्लिम संगठन ने घेरा

Ram Mandir: पिछले हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए टिकट देने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी आए थे.

Ram Mandir Ayodhya Ceremony: अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण के प्रति कांग्रेस के गैर-प्रतिबद्ध रुख की केरल के एक प्रमुख मुस्लिम संगठन ने आलोचना की है. यह संगठन कांग्रेस की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के काफी करीब माना जाता है.

समस्त केरल जमीयथुल उलमा (समस्था) नाम के इस संगठन ने अपने मुखपत्र सुप्रभातम के एक संपादकीय में बुधवार को कहा, “कांग्रेस समारोह में भाग ले सकती है, इसकी बड़ी वजह केवल उत्तर भारत में हिंदू वोटों के छिंटकने का डर है. यह कांग्रेस का नरम हिंदुत्व दृष्टिकोण है जिसने 36 वर्षों तक देश पर शासन करने वाली पार्टी को इस वर्तमान स्थिति में पहुंचा दिया है.''

कांग्रेस को दी खत्म होने की चेतावनी

SAMASTHA  ने आगे कहा है कि अगर कांग्रेस अपने रुख की समीक्षा नहीं करती है, तो भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में भी सत्ता बरकरार रखेगी, जबकि स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस इतिहास की किताबों में सिमट कर रह जाएगी.

सहयोगी दल ने भी किया कांग्रेस को आगाह

वहीं, इस मौके का फायदा उठाते हुए राज्य में सीपीआई (एम) भी आईयूएमएल को लुभाने की कोशिश कर रही है कि कांग्रेस के पास संघ परिवार से लड़ने के लिए वैचारिक प्रतिबद्धता नहीं है. आईयूएमएल, जिसने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी, ने बुधवार को कांग्रेस को "भाजपा के जाल" के खिलाफ चेतावनी दी. आईयूएमएल के राज्य महासचिव पी. एम. ए. सलाम ने कहा, “हर चुनाव से पहले, सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काना भाजपा की आदत रही है. पिछले दिनों सांप्रदायिक हिंसा हुई है. अब भी, सांप्रदायिक एजेंडे का फायदा उठाना भाजपा की रणनीति है. किसी को भी उस जाल में नहीं फंसना चाहिए. यह हमारा रुख है.''

पिछले दिनों मिला था आमंत्रण

बता दें कि पिछले हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी (लोकसभा में कांग्रेस के नेता) को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल से निमंत्रण मिला था. यह पूछे जाने पर कि क्या नेता समारोह में शामिल होंगे, एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि, 'ये  आपको 22 जनवरी को पता चल जाएगा कि कौन भाग ले रहा है. उन्होंने हमें आमंत्रित किया गया है और इसके लिए हम आभारी हैं.

ये भी पढ़ें

Israel Hamas War: लेबर पेन में भी 5 किलोमीटर चलकर पहुंची अस्पताल, चार बच्चों को दिया जन्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget