एक्सप्लोरर

Rajinder Nagar Bypoll 2022: बीजेपी के बाद राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारा अपना कैंडिडेट, जानिए किसको मिला टिकट

Rajinder Nagar Bypoll 2022: राजेन्द्र नगर उपचुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने प्रेमलता (Premlata) को उम्मीदवार बनाया है. आज ही बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा की थी.

Rajinder Nagar Bypoll 2022: राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव (Rajinder Nagar Bypoll) के लिए कांग्रेस (Congress) ने भी अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है. कांग्रेस ने राजेन्द्र नगर उपचुनाव में प्रेमलता (Premlata) को उम्मीदवार बनाया है. प्रेमलता राजेंद्र नगर विधानसभा में आने वाले पूसा वार्ड से पूर्व पार्षद रह चुकी हैं. बता दें कि, आज ही बीजेपी ने भी इस सीट पर अपने उम्मीदवार का एलान किया है. भाजपा ने इस सीट पर राजेश भाटिया (Rajesh Bhatia) को मैदान में उतारा है. वहीं इन घोषणाओं के बाद अब राजेंद्र नगर सीट पर मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक (Durgesh Pathak), बीजेपी के राजेश भाटिया और कांग्रेस की प्रेमलता के बीच होगा. 

इस सीट पर उपचुनाव के लिए सबसे पहले आप ने उम्मीदवार का एलान किया था. वहीं प्रत्याशी की घोषणा करते समय आप नेता संजय सिंह कहा था कि मै दिल्ली बीजेपी प्रमुख आदेश गुप्ता को ये बताना चाहता हूं कि आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर में हैं, आओ और उनका सम्मान करो. वहीं इस पर दिल्ली बीजेपी प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा था कि बीजेपी लोकतांत्रिक पार्टी है. हम उपचुनाव में बहुत जोरदार तरीके से लड़ेंगे. हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं. पिछले साढ़े 7 सालों में विकास का कोई काम नहीं किया. इन्हीं मुद्दों को लेकर हम वहां जाने वाले हैं. 

बीजेपी का पुराना गढ़ रहा है राजेंद्र नगर 

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा था कि राजेंद्र नगर हमारा पुराना गढ़ रहा है. हमने वहां 7 बार में से 4 बार चुनाव जीता है. पूरी कोशिश है कि जनता का समर्थन मिले. पहले जो विधायक थे ना उन्होंने और ना ही अभी जो विधायक थे उन्होंने कोई काम किया. सिर्फ राजेंद्र नगर की जनता को ठगने का काम किया है. 

क्यों हो रहा राजेंद्र नगर सीट पर उपचुनाव?

बता दें कि, राजेंद्र नगर (Rajinder Nagar) से विधायक रहे राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. इस कारण यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं. उपचुनाव (Rajinder Nagar Bypoll 2022) के लिए मतदान 23 जून को होगा और मतगणना 26 जून को होगी. राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनावों से आप का कब्जा रहा है, साल 2015 में इस सीट से विजेंद्र गर्ग विजय ने जीत हासिल की थी और फिर साल 2020 में राघव चड्ढा ने जीत दर्ज की. 

ये भी पढ़ें- 

Ayodhya News: 'शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो होगी जेल', कानपुर हिंसा पर बोले पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा 

Hyderabad Rape Case: हैदराबाद गैंग रेप केस में FIR दर्ज होने में हुई देरी, बाल संरक्षण आयोग ने पुलिस से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget