एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली चुनाव में BJP के 'योगी प्लान' पर भड़की कांग्रेस, राजीव शुक्ला बोले- 'ध्रुवीकरण से...'

Rajeev Shukla: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने दिल्ली में बीजेपी के 'योगी प्लान' पर प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव हारने पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है.

Delhi Elections 2025: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने दिल्ली में बीजेपी की ओर से ‘योगी प्लान’ लागू करने की कोशिशों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की एक साजिश बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि जब चुनाव में हार सामने आने लगती है तब बीजेपी इस तरह की रणनीतियां अपनाती है. शुक्ला ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली की राजनीति की बजाय कुंभ मेले के संचालन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जहां हाल ही में एक आग लग गई थी जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई है.

राजीव शुक्ला ने आरोप लगाया कि दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच श्रेय लेने की होड़ ने गरीबों के लिए बने हजारों मकानों को बेकार बना दिया है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने जवाहर लाल शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत 14 जगहों पर 52,344 फ्लैट बनाने का अनुबंध किया था, जिसमें 35,744 फ्लैट बनकर तैयार हो गए थे, लेकिन केवल 4,833 फ्लैट ही गरीबों को दिए गए. बाकी फ्लैट्स किसी को आवंटित नहीं किए गए, क्योंकि दोनों सरकारों के बीच श्रेय की लड़ाई चल रही थी.

16,600 फ्लैट अब खस्ताहाल, शुक्ला ने जताई चिंता

शुक्ला ने कहा कि निर्माणाधीन 16,600 फ्लैट अब खस्ताहाल हो चुके हैं. ये जानकारी दिल्ली हाईकोर्ट के 19 अक्टूबर 2023 के आदेश से सामने आई. मोदी सरकार ने 31 दिसंबर 2020 को एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा था कि इन बचे हुए घरों को अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग योजना के तहत गरीबों और प्रवासियों को दिया जाए, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसे झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास नीति के तहत देने पर जोर दिया. इस मुद्दे पर हाईकोर्ट ने 18 सितंबर 2023 को एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था जो गरीबों को जल्द से जल्द फ्लैट देने की दिशा में कार्रवाई करने की सलाह दे रही थी.

राजीव शुक्ला ने फ्लैट आवंटन की बात कही

राजीव शुक्ला ने दावा किया कि कांग्रेस की अगली सरकार इस मुद्दे को प्राथमिकता देगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पहली कैबिनेट बैठक में इन फ्लैटों का आवंटन करेगी. शुक्ला ने ये भी कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली के लोग बीजेपी और आम आदमी पार्टी को जवाब देंगे और कांग्रेस की सरकार को एक मौका देंगे. उन्होंने बताया कि दिल्ली में जो भी निर्माण कार्य हुआ है वह शीला दीक्षित की कांग्रेस सरकार के तहत हुआ था और बाद में सिर्फ उद्घाटन और विज्ञापन के अलावा कुछ नहीं हुआ.

यह भी पढ़ेंः Donald Trump's inaugural menu List : 'लॉबस्टर रोल, ग्रिल्ड चिकन, क्रीम पनीर और आइसक्रीम', जानिए ट्रंप के शपथ लेने के बाद मेहमानों को खाने में क्या-क्या मिलेगा

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget