एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: ‘नरेंद्र मोदी पहले ऐसे नहीं थे, लगता है कि...’ राजस्थान की चुनावी सभा में खरगे का हमला

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी एक तरफ घोषणा पत्र जारी करके मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की वहीं पीएम मोदी पर निशाना भी साधा.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है. उससे पहले राजनीतिक दल अपने विरोधियों पर हमला करके जनता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “नरेंद्र मोदी बोल रहे है कि मेरे पिताजी को मल्लिकार्जुन खरगे ने गाली दी. मैंने कभी गाली नहीं दी. वो झूठों के सरदार हैं और झूठों का सरदार हर बात इसी तरह से बोलता है. उल्टा हमें, राहुल गांधी और अशोक गहलोत को गालियां दी जा रही हैं. उनके पास हमें गालियां देने के अलावा कुछ बचा ही नहीं है.”

‘मेरा पूरा परिवार जलकर खत्म हो गया’

उन्होंने अपने बचपन की घटना को याद करते हुए कहा, “जब मैं सात साल का था तो मेरा पूरा परिवार जलकर खत्म हो गया. मैं उनके मां और बाप का नाम क्यों लूंगा. वो हमेशा झूठ बोलते हैं. मोदी जी के पास हमें गालियां देने के अलावा कोई काम नहीं है. वो पहले ऐसे नहीं थे, लगता है कि कोई उन्हें सिखा रहा है. अब वो अशोक गहलोत को भी गाली दे रहे हैं.”

कांग्रेस ने जारी किया मेनिफेस्टो

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान इसे जारी किया गया जिसमें अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी पहुंचे. कांग्रेस ने अपने घोषणात्र में राज्य के किसानों, महिलाओं और युवाओं सभी को साधने का प्रयास किया है. इनमें किसानों, युवाओं से लेकर महिलाओं को ध्यान में रखकर ऐलान किए गए हैं. घोषणापत्र में वादा किया गया है कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद घर की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक एमएसपी का कानून लाया जाएगा. चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया जाएगा. कांग्रेस ने घोषणापत्र के जरिए प्रदेश के युवाओं को भी साधने की कोशिश की है. कांग्रेस ने वादा किया है कि चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी. साथ ही 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: ‘नरेंद्र मोदी सीएम, पीएम रहने के बाद भी खुद को गरीब कहते हैं’, चुनावी रैली में मल्लिकार्जुन खरगे का वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget