एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: ‘नरेंद्र मोदी सीएम, पीएम रहने के बाद भी खुद को गरीब कहते हैं’, चुनावी रैली में मल्लिकार्जुन खरगे का वार

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में मतदान से पहले राजनीतिक दलों के नेता चुनावी सभाओं में वोटरों को रिझाने में लगे हुए हैं और एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.

Rajasthan Assembly Election: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (20 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव से पहले लोगों की सहानुभूति हासिल करने के लिए झूठ फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पिछले 23-24 सालों तक गुजरात के मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने के बावजूद वह खुद को गरीब कहते हैं.

राजस्थान के अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी बंदरगाहों से लेकर हवाई अड्डों तक सब कुछ अपने कंट्रोल में रखते हैं और वह लोगों को गुलाम बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “जब मैंने मोदी को झूठा कहा, तो उन्हें दुख हुआ। लेकिन क्या उन्होंने पिछले 10 सालों में अपना कोई वादा पूरा किया है? वह अपनी अगली यात्रा के दौरान अपने पिछले वादे भूल जाते हैं.”

पीएम मोदी के आरोप का मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया जवाब

रविवार को चूरू जिले में पीएम मोदी के आरोपों का जिक्र करते हुए कि कांग्रेस प्रमुख ने उनके पिता को गाली दी थी, खरगे ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के पिता का नाम तक नहीं लिया. उन्होंने कहा, “मैं उनके (मोदी के) पिता को गाली क्यों दूंगा जो बुजुर्ग हैं और जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है? उनकी टिप्पणी फिर से साबित करती है कि वह किसी शब्द का अर्थ कैसे गढ़ते हैं.”

मल्लिकार्जुन खरग ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, “अपने पिता के संदर्भ को घसीटना और पिछले 23-24 सालों तक गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने के बाद भी खुद को गरीब कहना चुनाव के दौरान लोगों की सहानुभूति हासिल करने का उनका प्रयास है.” हनुमानगढ़ में खरगे ने प्रधानमंत्री पर केवल कुछ अरबपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “मोदी बंदरगाहों से लेकर हवाई अड्डों तक सब कुछ नियंत्रित करते हैं. उन्होंने हर चीज का निजीकरण कर दिया है और लोगों को गुलाम बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: 'राहुल जैसे नेता ने दे दी देश के लिए जान', मल्लिकार्जुन खरगे की फिसली जबान तो बीजेपी ने ले ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा भरोसा, प्रियंका बोलीं- 'उन्हें उनकी जरूरत नहीं'
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने लिया एक्शन
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने लिया एक्शन
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget