एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी के कहने पर सचिन पायलट ने कोटा अस्पताल का किया दौरा, कहा- हम सरकार में हैं, जवाबदेही तय करनी होगी

राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पालयट ने कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल का दौरा किया और अपनी ही सरकार पर सवालिया चिह्न लगाए. उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय करनी होगी. बता दें कि जेके लोन अस्पताल में करीब एक महीने में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है.

कोटा: राजस्थान के कोटा में जेके लोन अस्पताल में करीब एक महीने के भीतर 100 बच्चों की मौत को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली अशोक गहलोत सरकार सवालों के घेरे में हैं. राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज अस्पताल का दौरा किया और संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि अब जिम्मेदारी तय करनी पड़ेगी.

पायलट ने कहा, ''मेरे पास पीड़ा बताने के लिए शब्द नहीं हैं. जिनसे मैं मिला वो बहुत गरीब हैं. हमें जिम्मेदारी तय करनी पड़ेगी. जिस मां की कोख उजड़ती है उसका दर्द वो ही जानती हैं. ये कहना नाकाफी है कि पहले कितने मरे थे. जिम्मेदारी तय करनी पड़ेगी. हम अब सरकार में हैं.'' उन्होंने कहा कि अगर वसुंधरा सरकार ने कुछ गलत किया तो उनको जनता ने हरा दिया है.

दरअसल, पिछले दिनों राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जब कोटा में बच्चों की मौत पर सवाल किया गया था तो उन्होंने पहले की सरकार पर दोष मढ़ा था और आंकड़े दिखाते हुए कहा था कि हमारी सरकार में कम मौतें हुई हैं.

सचिन पायलट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर कोटा गए हैं. सोनिया गांधी ने निर्देश दिया था कि पालयट कोटा जाकर पूरी जानकारी लें और उन्हें रिपोर्ट सौंपें.

अस्पताल में बच्चों की मौत को लेकर विपक्षी पार्टी गहलोत सरकार पर हमलावर है. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पिछले साल 900 से अधिक मौत होने के बाद भी राजस्थान सरकार नहीं चेती.

वहीं जब बच्चों की मौत को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैंने जानकारी ली है और मामले पर अधिक जानकारी लेने के लिए कांग्रेस की एक टीम वहां गई है.

राज्य के अधिकारियों की तरफ दे दिए गए आंकड़ों के अनुसार जेके लोन सरकारी अस्पताल में साल 2019 में 963 बच्चों की मौत हुई थी, जबकि इसके पिछले वर्ष में यह आंकड़ा 1000 से ऊपर पहुंच गया था.

ननकाना साहिब पर हमले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा, राहुल बोले- कट्टरता पुराना जहर है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget