एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: BJP ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान के जरिए इन मुद्दों पर घेरने की तैयारी

Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव को पांच महीने रह गए हैं. अब कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे को तमाम मुद्दों पर घेरने की योजना बना रहे हैं.

Rajasthan Assembly Elections 2024: राजस्थान में विधानसभा चुनाव बेहद करीब हैं. ऐसे में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों ही पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बीजेपी अब राज्य सरकार के खिलाफ हर एक मुद्दा विधानसभा में उठाने के लिए रणनीति तैयार कर चुकी है. 

विपक्षी दल बीजेपी ने सत्ताधारी कांग्रेस के खिलाफ 'नहीं सहेगा राजस्थान' कैम्पेन शुरू किया है. इसके तहत बीजेपी अगले एक महीने तक बीजेपी को तमाम मुद्दों पर घेरेगी. इसमें महिला, पेपर लीक, भ्रष्टाचार से लेकर अपराध के बढ़ते मामलों को मुद्दा बनाया जाएगा. 

कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी की योजना 

1. बीजेपी महासचिव अरुण सिंह के मुताबिक जुलाई महीने में राजस्थान में बीजेपी जमीनी स्तर पर सात कार्यक्रम करेगी, जिसके जरिए अशोक गहलोत सरकार को घेरा जाएगा. 

2. बीजेपी 21-22 जुलाई को राजस्थान की विधानसभा में एफआईआर कैंप लगाएगी. इस कैंप में सांसद और विधायक हर पीड़ित से शिकायत लेकर इसकी चार्जशीट तैयार करेंगे. ये वो लोग होंगे जिनकी शिकायत पुलिस ने दर्ज नहीं की है. 

3. वहीं, 18 से 24 जुलाई तक हर पंचायत में किसान पंचायत लगाई जाएगी. इसे 'चलो जयपुर' का नारा दिया जाएगा. 1 अगस्त को जयपुर में 'महा घेराव' रैली होगी. इस रैली में पांच लाख लोग जुटाने की योजना है. 

4. 26 और 27 जुलाई को पेपर लीक और महिलाओं पर अत्याचार के ख़िलाफ हर विधानसभा महिलाओं की तरफ से 'थाली नाद' का आयोजन होगा. इसके अलावा 25 जुलाई को किसान 'माटी तिलक' और 28 जुलाई को 'मसाल जूलूस' निकाला जाएगा. 

चुनावों तक माहौल गर्म रखने की कोशिश

बीजेपी की कोशिश है कि गहलोत सरकार के खिलाफ चुनावों तक माहौल को गरम करके ही रखा जाए. जनता की आवाज बनकर बीजेपी अब कांग्रेस के खिलाफ ये मुहिम शुरू करेगी. पार्टी के सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर और भी योजनाएं बनाई जाएंगी. 

ये भी पढ़ें: 

प्रियंका, नीतीश, ममता या केजरीवाल...राहुल गांधी को राहत नहीं मिलने पर विपक्ष को किसे आगे करना चाहिए? सी वोटर सर्वे में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, कहा- रेप केस में सजा बढ़ा दें
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, कहा- रेप केस में सजा बढ़ा दें
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget