एक्सप्लोरर

मुंबई: राज ठाकरे की हिंदुत्व रैली को लेकर शहर में लग रहे पोस्टरों से बढ़ा तनाव

शहर के अलग-अलग इलाकों में भगवा रंग के बैनर पर राज ठाकरे के पोस्टर लगे हैं.कुछ पोस्टर्स पर आक्रामक अंदाज में संदेश लिखे गए हैं जिसे पुलिस ने हटा दिया है.

मुंबई: हिंदुत्व की राह पर चल पड़े महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे 9 फरवरी को मुंबई के गिरगांव चौपाटी से आजाद मैदान तक एक बड़ा मोर्चा निकाल रहे हैं. मुंबई और महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा आयोजित किया जा रहा है. जिसकी इन दिनों तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.
शहर भर में जगह-जगह पर एमएनएस की तरफ से पोस्टर भी लगाए गए हैं. ऐसा ही एक पोस्टर एमएनएस के नेता अखिल  चित्रे ने उद्धव ठाकरे के निवास 'मातोश्री' के पास लगाया है. इस पोस्टर में मराठी में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा है, 'मुख्यमंत्री उद्धव साहब, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना चाहिए. अगर यह आपकी भूमिका है तो सबसे पहले आप अपने बान्द्रा (मातोश्री के पास) के इलाके से अवैध घुसपैठियों के मोहल्ले को साफ कराइए.'
इस पोस्टर के जरिए एमएनएस ने उद्धव ठाकरे के उस बयान का जवाब दिया है जिसमें कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने अवैध बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों को बाहर निकलने की बात कही थी. सीएम उद्धव पर कटाक्ष करते हुए एमएनएस ने कहा कि अवैध बांग्लादेशी और घुसपैठियों का मुद्दा बालासाहेब ने उठाया था लेकिन अब इस मुद्दे पर राज ठाकरे ज्यादा मुखर हैं जबकि शिवसेना अब अपनी राजनीतिक मजबूरी के चलते नहीं बोल रही है. राज ठाकरे की रैली को मुंबई पुलिस ने अभी तक इजाजत नहीं दी है. साल 2012 में मुंबई के आजाद मैदान में हुए दंगे के बाद भी राज ठाकरे ने मुंबई पुलिस के समर्थन और अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ बिना पुलिस इजाजत के आजाद मैदान में भव्य रैली की थी.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: बांग्लादेश का चीन से J-10CE फाइटर जेट खरीदने की तैयारी, क्यों भारत के लिए चिंता
Xप्लेन: बांग्लादेश का चीन से J-10CE फाइटर जेट खरीदने की तैयारी, क्यों भारत के लिए चिंता
नेशनल लॉ स्कूल ने कैंसिल किया दीक्षांत समारोह, CJI पर हुआ था विवाद
नेशनल लॉ स्कूल ने कैंसिल किया दीक्षांत समारोह, CJI पर हुआ था विवाद
ममदानी के विरोध पर RSS की प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले- 'भागवत का कार्यक्रम...'
ममदानी के विरोध पर RSS की प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले- 'भागवत का कार्यक्रम...'
BRICS Summit के लिए तैयार भारत, विदेश मंत्रालय ने बताया क्या है थीम?
BRICS Summit के लिए तैयार भारत, विदेश मंत्रालय ने बताया क्या है थीम?

वीडियोज

Salman Khan के 38 Years Celebration पर आएगा The Monster का Teaser? Fans ने दी Boycott की Warning!
भाई की थाली में नकली पनीर की साजिश!
नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!
नेपाल में तबाही के बाद भारत पर मंडराया खतरा! कई जिलों में हाई अलर्ट
महिलाओं को तोहफा...सब वोट बैंक का चक्कर है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल बाढ़ में 300 से ज्यादा भारतीय लापता, किस राज्य के कितने? पूरा अपडेट
नेपाल बाढ़ में 300 से ज्यादा भारतीय लापता, किस राज्य के कितने? पूरा अपडेट
यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में BJP को कहां नुकसान? सर्वे ने चौंकाया
यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में BJP को कहां नुकसान? सर्वे ने चौंकाया
अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों की तस्वीर आई सामने
अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों की तस्वीर आई सामने
धोनी को CSK में चाहिए 25 प्रतिशत हिस्सेदारी? पूर्व क्रिकेटर बोला- 3820 करोड़ रुपये...
धोनी को CSK में चाहिए 25 प्रतिशत हिस्सेदारी? पूर्व क्रिकेटर बोला- 3820 करोड़ रुपये
‘बंदर’ से ‘बबीता रिपोर्टिंग’ तक, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हो रहीं 9 धांसू फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को OTT पर आ रहीं 9 धांसू फिल्में-सीरीज, रक्षाबंधन वीकेंड पर करें बिंज वॉच
ममदानी के विरोध पर RSS की प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले- 'भागवत का कार्यक्रम...'
ममदानी के विरोध पर RSS की प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले- 'भागवत का कार्यक्रम...'
नेपाल बाढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: 'लाशें आ रही थी, बाजार बह गया'
नेपाल बाढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: 'लाशें आ रही थी, बाजार बह गया'
आपदा में अवसर! मलबे में बहकर आया सिलेंडर, इस शख्स ने तुरंत जमाया कब्जा
आपदा में अवसर! मलबे में बहकर आया सिलेंडर, इस शख्स ने तुरंत जमाया कब्जा
Embed widget