एक्सप्लोरर

प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत में हुआ भारी इज़ाफा, रेलवे ने दी ये सफाई

रेलवे का कहना है कि उनका ये फैसला अस्थायी है और कोरोना काल में स्टेशनों पर भीड़ को काबू में रखने के मकसद से ही कीमतों पर इज़ाफा किया गया है.

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई के बीच रेलवे ने भी आम लोगों का झटका दिया है. लोकल ट्रेन और प्लेटफॉर्म के टिकटों की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी की गई है, जिसका असर जनता पर पड़ रहा है. रेलवे ने 10 रुपये में मिलने वाला प्लेटफॉर्म टिकट अब 50 रुपये तक का कर दिया. अब रेलवे ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है.

भारतीय रेलवे ने कहा कि हाल ही में प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमतों को कुछ स्टेशनों पर 50 रुपये तक किया गया है. रेलवे का कहना है कि उनका ये फैसला अस्थायी है और कोरोना काल में स्टेशनों पर भीड़ को काबू में रखने के मकसद से ही कीमतों पर इज़ाफा किया गया है.

कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद हो गई थी लेकिन आज 12 बजे के बाद से दिल्ली के सभी मुख्य रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे. वहीं देश के कई अन्य शहरों में प्लेटफॉर्म टिकट का दाम 50 रुपए रखा गया है.

मुंबई में 10 रुपये का टिकट 50 रुपये का किया गया

इससे पहले मुंबई में मध्य रेलवे ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ से बचने के लिए मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ा दी थीं.

मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया था कि मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा पास के ठाणे, कल्याण, पनवेल और भिवंडी में प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये के बजाय 50 रुपये का कर दिया गया था. नई दर मुंबई में एक मार्च से ही लागू हो गई थीं जो 15 जून तक प्रभावी रहेंगी.

मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में होंगे शामिल, 7 मार्च को पीएम मोदी की रैली में रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए सीजेपी के 500 प्रदर्शनकारी
LIVE: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए CJP के 500 प्रदर्शनकारी
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन
Highlights: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget