एक्सप्लोरर

इन 60 रेलवे स्टेशन पर भगदड़ रोकने के लिए रेलवे ने बनाया खास प्लान, प्लेटफॉर्म पर एंट्री के भी बदले नियम

देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 40 फीट और 20 फीट की चौड़ाई वाले नए फुट ओवरब्रिज (FOB) बनाए जाएंगे. महाकुंभ के दौरान ये ओवरब्रिज काफी कारगर साबित हुए. फुट ओवरब्रिज में रैंप भी शामिल किए जाएंगे.

Railways New Plans: देश भर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने कड़े फैसले लिए हैं. भीड़ नियंत्रित करने के लिए देश के 60 रेलवे स्टेशनों पर ठोस कदम उठाए गए हैं.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे से सबक लेते हुए और आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने फैसला किया है कि बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थायी वेटिंग एरिया बनाए जाएंगे, यात्री इसी वेटिंग एरिया में ठहरेंगे. यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने की परमिशन तभी दी जाएगी जब उनकी ट्रेन आने वाली हो.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, शुक्रवार (07 मार्च, 2025) को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है.

पायलट प्रोजेक्ट के तहत काम
वेटिंग एरिया को लेकर कई प्रमुख स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत काम गया जिनमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार, वाराणसी, अयोध्या और पटना जंक्शन शामिल हैं. इसके अलावा रेलवे स्टेशन में एंट्री को लेकर भी अहम फैसले लिए गए हैं. प्लेटफॉर्म पर अब उन्हीं यात्रियों को जाने की परमिशन दी जाएगी जिनके पास कंफर्म आरक्षित टिकट होगा. साथ ही मेन एग्जिट के अलावा स्टेशन के बाकी सभी अनाधिकृत रास्तों को सील किया जाएगा.

प्रमुख स्टेशनों पर बनाए जाएंगे वॉर रूम 
रेलवे स्टेशनों पर 12 मीटर (40 फीट) और 6 मीटर (20 फीट) की चौड़ाई वाले नए फुट ओवरब्रिज (FOB) बनाए जाएंगे. महाकुंभ के दौरान ये ओवरब्रिज काफी कारगर साबित हुए. इन चौड़े फुट ओवरब्रिज में भीड़ की बेहतर आवाजाही के लिए रैंप भी शामिल किए जाएंगे. रेल मंत्रालय ने स्टेशनों और आस-पास के इलाकों में बड़ी संख्या में कैमरे लगाकर निगरानी बढ़ाने का भी फैसला किया है. प्रमुख स्टेशनों पर वॉर रूम बनाए जाएंगे, जहां सभी विभागों के अधिकारी भीड़ प्रबंधन को लेकर आपसी समन्वय बनाएंगे.

इन प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन डायरेक्टर होगा, जो एक वरिष्ठ अधिकारी होगा और मौके पर ही वित्तीय निर्णय लेने के लिए भी अधिकृत होगा. स्टेशन निदेशक के पास स्टेशन की क्षमता और ट्रेन की उपलब्धता के आधार पर टिकट बिक्री को विनियमित करने का अधिकार भी होगा.

स्टेशनों पर लगेंगे संचार के अत्याधुनिक उपकरण 
अत्याधुनिक डिजाइन वाले डिजिटल संचार उपकरण जैसे वॉकी-टॉकी, घोषणा प्रणाली और कॉलिंग सिस्टम भारी भीड़ वाले सभी स्टेशनों पर लगाए जाएंगे. सभी स्टाफ और सेवा कर्मियों को नए डिजाइन के आईडी कार्ड दिए जाएंगे, जिससे केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही स्टेशन में प्रवेश की अनुमति मिलेगी. 
 
स्टेशनों पर रेल कर्मचारियों को मिलेगी यूनिक यूनिफॉर्म
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर सभी स्टाफ को नए डिजाइन की यूनिफॉर्म दी जाएगी ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में उन्हें आसानी से पहचाना जा सके. 

ये भी पढ़ें:

‘जो काम 65 साल में नहीं हो पाए, बीजेपी ने 10 साल में किए’, नॉर्थ ईस्ट को लेकर किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget