एक्सप्लोरर

रेलवे लोको पायलट ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल यात्री को बचाने के लिए ट्रेन को रिवर्स में चलाया

देवलाली-भुसावल पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने घायल यात्री को बचाने के लिए ट्रेन को 2 किलोमीटर तक उल्टी दिशा में चलाया.लोको पायलट और गार्ड को इस काम के लिए सम्मानित किया जाएगा.

मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव में भारतीय रेलवे के लोको पायलट और गार्ड द्वारा मानवता की बड़ी मिसाल पेश की गई. पैसेंजर ट्रेन से गिरकर घायल हुए यात्री की जानकारी मिलते ही ना केवल चालक एके पांडेय ने ट्रेन रोकी बल्कि घायल को वापस लेने और तत्काल इलाज दिलाने के मकसद से ट्रेन 2 किलोमीटर पीछे चलाई.

घटना जलगांव जिले के पाचोरा और महेजी रेलवे स्टेशन के बीच की बताई जा रही है. देवलाली-भुसावल पैसेंजर ट्रेन स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी, इसी दौरान ट्रेन के गार्ड आर. बी. पारधे ने यात्री के गिरने की लोको पायलट को सूचना दी. जानकारी मिलते ही लोको पायलट एके पांडेय में ट्रेन रोक दी और ट्रेन को पीछे लेने लगे. करीब दो किलोमीटर ट्रेन पीछे लेने के बाद घायल यात्री बेहोश मिला.

घायल यात्री की पहचान राहुल पाटिल के रूप में हुई और गार्ड ने उसे अपने नजदीक कोच में बैठा लिया. पहले तो पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को यह समझ नहीं आया कि ट्रेन को  रोक कर पीछे क्यों लिया गया है लेकिन जल्द ही यात्रियों को घटना के बारे में पता चला और यात्रियों ने रेलवे कमर्चारियों के काम की सराहना की.

बाद में लोको पायलट ने जलगांव स्टेशन पर इस घटना की सूचना दी. जलगांव स्टेशन से घायल यात्री राहुल पाटिल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है. रेलवे के नियमों के अनुसार लोको पायलट को ट्रेन पीछे लेने की इजाज़त होती है. रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक एक यात्री की जान बचाने के लिए लोको पायलट और गार्ड को रेलवे सम्मानित करेगा.

ये भी पढ़ें

मुंबई: राज ठाकरे की हिंदुत्व रैली को लेकर शहर में लग रहे पोस्टरों से बढ़ा तनाव दिल्ली रिश्वतकांड: जीके माधव का सहयोगी धीरज गुप्ता भी गिरफ्तार, सिसोदिया के OSD रहे हैं जीके माधव

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget