एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi US Visit: 'वो हमेशा दूसरों पर लगाते हैं आरोप', न्यूयॉर्क में बीजेपी-आरएसएस पर जमकर बरसे राहुल गांधी | पढ़ें 10 बड़ी बातें

Rahul Gandhi US Visit: राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों से लड़ाई की, जो उस समय अमेरिका से भी बड़ी ताकत थे. आप लोग गांधी, आंबेडकर, पटेल, नेहरू के कदमों पर चल रहे हैं.

Rahul Gandhi Slams BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 5 जून को अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस देश में नफरत फैला रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि इन लोगों ने लोकतंत्र को चलाने वाले संस्थानों पर कब्जा कर लिया है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के पास भविष्य देखने की क्षमता नहीं है. उनके पास ऐसा करने के लिए जरूरी दूरदृष्टि नहीं है. उनसे कुछ भी पूछो तो वो पीछे की ओर देखते हैं, जबकि हमें आगे की ओर देखना है. आइए जानते हैं राहुल गांधी के भाषण की 10 बड़ी बातें...

राहुल गांधी के भाषण की 10 बड़ी बातें 

  • भारत में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है, एक जिसका हम (कांग्रेस) प्रतिनिधित्व करते हैं और दूसरी जो बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा है. इसे आसानी से बताने का तरीका ये है कि एक तरफ महात्मा गांधी हैं और दूसरी ओर नाथूराम गोडसे. 
  • राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ सबसे प्रभावशाली एनआरआई है, जिन्होंने अहिंसा और सत्य की खोज में अपना जीवन जिया. दूसरी तरफ नाथूराम गोडसे हैं. हिंसा-गुस्से से भरा हुआ, जो अपने जीवन की सच्चाई से मुंह फेरता था. वो भविष्य देखने से डरता था.
  • राहुल गांधी ने कहा कि गोडसे हमेशा भूतकाल की बात करता था, भविष्य की नहीं. वो कायर था. वहीं, महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों से लड़ाई की, जो उस समय अमेरिका से भी बड़ी ताकत थे. आप लोग गांधी, आंबेडकर, पटेल, नेहरू के कदमों पर चल रहे हैं.
  • उनका काम नफरत फैलाने का है, हमारा काम मोहब्बत फैलाने का है. हम आपका (बीजेपी-आरएसएस) काम नहीं करेंगे. हम अपना काम करेंगे. यही चुनौतियां भारत में हैं. यहां पर लोग हैं जो प्यार और मोब्बत में विश्वास करते हैं. आप यहां रहते हैं तो 24 घंटे मोहब्बत वाला हिंदुस्तान लेकर घूमते हैं.
  • मैं यहां पर अपने मन की बात नहीं करूंगा. मुझे इसमें दिलचस्पी ज्यादा है कि आपके मन में क्या है.
  • राहुल गांधी ने कहा कि कार चलाते समय हमेशा पीछे नहीं देख सकते, एक्सीडेंट हो जाता है. पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस के साथ यही मुश्किल है. वो हमेशा भूतकाल की बातें करते हैं और हमेशा किसी दूसरे पर आरोप लगाने की सोचते हैं.
  • राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के पास भविष्य देखने की क्षमता नहीं है. उनसे कुछ भी पूछो तो वो पीछे की ओर देखते हैं. ओडिशा रेल हादसे पर सवाल पूछो तो कहेंगे कांग्रेस ने 50 साल पहले क्या किया.
  • उन्होंने कहा कि भारतीयता का मतलब किसी को पीटना, किसी से नफरत करना या किसी को नीचा दिखाना नहीं है.
  • महात्मा गांधी भी एक एनआरआई थे. कहा जा सकता है कि भारत का स्वतंत्रता आंदोलन दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुआ. राहुल गांधी ने कहा कि नेहरू, आंबेडकर, सरदार पटेल, सुभाषचंद्र बोस... सब एनआरआई थे.
  • हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान चलाते हैं. हम नफरत को नफरत से नहीं हटाते हैं. आपका काम नफरत फैलाने का है. हमारा काम मोहब्बत फैलाने का है.

ये भी पढ़ें:

Rahul Gandhi In US: ‘किसी से नफरत करना और नीचा दिखाना नहीं है भारतीयता’, न्यूयॉर्क में राहुल गांधी ने NRI के साथ की मोहब्बत वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget