एक्सप्लोरर

CWC की बैठक में राहुल की नसीहत, बीजेपी और RSS से सीखें कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी आरएसएस की तरह कठिन मोर्चों पर कार्यकर्ता काम करें. साथ ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर भी कई मंत्र दिये.

नई दिल्ली: रविवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया और कहा कि विपक्ष मिल कर बीजेपी को हराएगा. लेकिन अपने भाषण में राहुल ने बीजेपी, आरएसएस की कार्यप्रणाली की बात कर कांग्रेस नेताओं को नसीहत भी दे डाली. दिलचस्प बात ये है कि CWC की बैठक में दिए गए राहुल के लगभग 17 मिनट के भाषण को पार्टी की तरफ से यूट्यूब पर अपलोड किया गया लेकिन कुछ मिनटों में ही हटा लिया गया. सवाल उठ रहे हैं कि पार्टी ने राहुल गांधी का भाषण यूट्यूब से क्यों हटा लिया? बहरहाल, हम आपको बताते हैं कि राहुल ने CWC की बैठक में बीजेपी-आरएसएस को लेकर कहा क्या?

'बीजेपी, आरएसएस से सीखें कठिन परिश्रम' सूत्रों के मुताबिक राहुल ने विस्तारित CWC की बैठक में आए 200 से ज्यादा पार्टी नेताओं से कहा कि हम कठिन मोर्चे पर काम करने से कतराते हैं. राहुल ने आदिवासी समुदाय का उदाहरण देते हुए कहा कि दशक भर पहले से वर्ग कांग्रेस का वोटर था लेकिन बीजेपी, आरएसएस के लोग आदिवासियों के बीच गए उनके साथ काम किया उन्हें समझाया और आज वो बीजेपी को वोट करते हैं. दरअसल इस उदाहरण के जरिए राहुल का उद्देश्य बीजेपी, आरएसएस द्वारा किए जाने वाले परिश्रम को उजागर करना था और कांग्रेस नेताओं को बताना था कि वो भी इसी तरह कठिन परिश्रम करने से ना हिचकिचाएं. राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस के लोग महज आदिवासियों के बीच चले भर जाएं तो दुबारा से ये समुदाय कांग्रेस की तरफ लौट सकता है.

'बीजेपी, आरएसएस में कार्यकर्ताओं की पूछ' एक अन्य पार्टी सूत्र ने बताया कि समापन भाषण में राहुल ने कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी की जब सरकार बनती है तो वो अपने कार्यकर्ताओं को 'इंसेंटिव' देती है जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता की अपनी सरकार में कोई पूछ नहीं होती. राहुल ने कहा कि वो जहां भी जाते हैं कांग्रेस कार्यकर्ता उपेक्षा की शिकायत करते हैं. CWC की बैठक में ये दूसरा बिंदु था जब राहुल ने बीजेपी, संघ का उदाहरण देकर कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी.

बीजेपी-शिवसेना में बढ़ा 'अविश्वास', अमित शाह बोले- महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी करें कार्यकर्ता

'बीजेपी इतिहास में ले जाना चाहती है, कांग्रेस भविष्य में' सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा राहुल ने ये भी कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर वो आरएसएस से जुड़ी संस्थाओं जैसे सरस्वती शिशु मंदिर आदि की मदद करती हैं. राहुल ने कहा कि चुनौती केवल सरकार बदलने भर की नहीं है बल्कि बीजेपी सरकार में जिस तरह संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया गया है, उसे भी दुरुस्त करना होगा. राहुल ने कहा कि बीजेपी हजारों साल पहले के इतिहास की बात करती है जबकि कांग्रेस भविष्य की बात करती है.

'राफेल विमान से लेकर बयानों से सेल्फ गोल करने वाले नेताओं तक' राहुल ने राफेल विमान का मुद्दा उठा कर एक बार भी अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हुई बहस का जिक्र किया और कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री आंख नहीं मिला पाए. इसके अलावा राहुल ने गठबंधन पर विस्तार से बात की और कहा कि बिहार, यूपी, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में ठीक से गठबंधन हो जाए तो बीजेपी को आराम से रोका जा सकता है.राहुल ने नेताओं को बयानों में सावधानी बरतने को कहते हुए चेतावनी दी कि पार्टी में बोलने की पूरी स्वतंत्रता है. लेकिन पार्टी फिलहाल एक कठिन लड़ाई लड़ रही है, उनकी लड़ाई को अगर कोई कमजोर करेगा तो वो उसे नहीं बख्शेंगे. माना जा रहा है कि उनका इशारा शशि थरूर की तरफ था.

अलवर लिंचिंग पर बोले थरूर, 'मुस्लिमों की तुलना में गाय ज्यादा सुरक्षित है'

हालांकि वीडियो को हटाए जाने को लेकर कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि आंतरिक बैठकों खास तौर पर CWC की बैठक के भाषणों को सर्वजनिक नहीं किया जाता. इसलिए गलती से अपलोड होने के तत्काल बाद इसे हटा दिया गया. एक उच्च सूत्र ने ये भी कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से वीडियो ऑफलाइन हो गया, सोमवार सुबह दुबारा शेयर कर दिया जाएगा. लेकिन सवाल बड़ा सवाल ये है कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नसीहत का पालन करेंगे?

CWC में बोले राहुल गांधी: चुनावों के लिए रणनीति तय, समूचा विपक्ष मिलकर बीजेपी, पीएम मोदी को हराएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
Live: स्वतंत्र भारद्वाज मामले में हिंदू संगठनों ने किया प्रोटेस्ट का ऐलान, बढ़ाई गई सुरक्षा
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
'मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे...', टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 छात्रों की मौत
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
Embed widget