एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- खिलाड़ियों को फोन बहुत हुआ, अब इनाम दिया जाए

राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि बधाई के साथ साथ खिलाड़ियों को उनका हक भी मिलना चाहिए, न कि खेल बजट में कटौती होनी चाहिए.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने खेल बजट में कटौती और ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों के इनाम की राशि का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने पीएम मोदी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों को फोन कॉल का वीडियो बहुत हो गया, अब खिलाड़ियों को पुरस्कार देने का समय है.

राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘खिलाड़ियों को बधाई के साथ-साथ उनका हक़ भी मिलना चाहिए, ना कि खेल बजट में कटौती. फ़ोन कॉल का वीडियो बहुत हुआ, अब इनाम की राशि भी दो!’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ खबरों का स्क्रीन शॉट भी साझा किया, जिनमें कहा गया है कि हरियाणा में अतीत में कई ओलंपिक विजेताओं के लिए इनाम की घोषणा की गई, लेकिन उन्हें दिया नहीं गया.

इस बीच ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ भारतीय ओलंपिक दल का सोमवार को देश पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया लेकिन देश के नायकों की झलक पाने के लिए हवाई अड्डे के बाहर जमा भारी भीड़  से अफरा तफरी जैसी स्थिति हो गयी. भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने खिलाड़ियों का स्वागत किया. उनके साथ भारतीय एथलेटिक्स संघ के प्रमुख आदिल सुमारिवाला भी थे.

यहां पहुंचने पर खिलाड़ियों का माल्यार्पण किया गया और गुलदस्ते भेंट किए गए. हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनकी सराहना की और समर्थकों तथा मीडिया कर्मियों की भारी उपस्थिति के कारण बनी अफरा तफरी की स्थिति के बीच उनके लिए बाहर निकलने का रास्ता बनाया. ऐतिहासिक प्रदर्शन कर लौटे सितारों की एक झलक पाने के लिए जमा हुई भारी भीड़ को महामारी के दौरान लागू सामाजिक दूरी के नियमों की कोई परवाह नहीं थी. हवाई अड्डे के अंदर और बाहर परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में प्रशंसक और कुछ स्थानीय नेता मौजूद थे. यह प्रशंसक भारतीय तिरंगा लहरा रहे थे और ढोल तथा बैंड की धुनों पर गाने और थिरकने के साथ पदक विजेता खिलाड़ियों का जयघोष कर रहे थे.

कुछ प्रशंसक हवाई अड्डे के बाहर उत्साह में पुश-अप्स कर रहे थे और हाथों में खिलाड़ियों के स्वागत में तख्तियां लेकर खड़े थे. हवाई अड्डे के अंदर चोपड़ा और अन्य पदक विजेताओं के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची थी जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा.

Exclusive: देश लौटने पर abp न्यूज़ से बोले नीरज चोपड़ा- अगले ओलंपिक में हम और भी मेडल जीतकर लाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या CJP आंदोलन बिगाड़ने के लिए भेजा गया था पत्थर वाला ट्रक? खुलासा क्या
क्या CJP आंदोलन बिगाड़ने के लिए भेजा गया था पत्थर वाला ट्रक? खुलासा क्या
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'अमित शाह में हिम्मत नहीं, संसद में आकर बैठ सकें', लोकसभा में बरसे राहुल गांधी
LIVE: 'अमित शाह में हिम्मत नहीं, संसद में आकर बैठ सकें', लोकसभा में बरसे राहुल गांधी
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget