एक्सप्लोरर

अमेरिकी डिप्लोमेट निकोलस बर्न्स से राहुल गांधी बोले- देश की नींव को कमजोर करने वाले खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं

ये बातचीत राहुल गांधी की कोविड 19 को लेकर देश और दुनिया के मशहूर लोगों से बातचीत की श्रृंखला की अगली कड़ी है. पिछली कड़ी में राहुल गांधी ने राजीव बजाज से बात की थी.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के डिप्लोमेट और शिक्षाविद निकोलस बर्न्स से बातचीत की है. आज इस बातचीत का वीडियो जारी किया गया है. बर्न्‍स नाटो के पूर्व राजदूत, राजनीतिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी और राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के कार्यकाल के दौरान अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता रह चुके हैं.

हॉवर्ड के राजनयिक और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के प्रोफेसर एम्बेसडर निकोलस बर्न्स से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ''मुझे लगता है कि विभाजन वास्तव में देश को कमजोर करने वाला होता है. लेकिन विभाजन करने वाले लोग इसे देश की ताकत के रूप में दिखाते हैं.'' उन्होंने कहा कि ''जब अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकियों, मैक्सिकन और अन्य लोगों को बांटते हैं और इसी तरह से भारत में हिन्दुओं, मुस्लिमों और सिखों को बांटते हैं तो आप देश की नींव को कमजोर कर रहे होते हैं. लेकिन फिर देश की नींव को कमजोर करने वाले यही लोग खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं.''

इससे पहले, राहुल गांधी ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी, महामारी विज्ञानी जोहान गीसेके और भारतीय उद्योगपति राजीव बजाज के साथ बातचीत की थी.

कांग्रेस द्वारा एक टीजर वीडियो जारी किया गया था. जिसमें राहुल गांधी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, "अमेरिकी इतिहास को देखते हुए किसी को भी इससे क्षेत्रीय विचार की नहीं बल्कि वैश्विक विचार की उम्मीद होती है."

इस पर बर्न्‍स जवाब देते हैं, "यह अपने आप में एक बड़ा विचार है. हम चीन के साथ संघर्ष की तैयारी में नहीं हैं बल्कि चीन के साथ विचारों की लड़ाई लड़ रहे हैं."

भारत और अमेरिका एक जैसे हैं- निकोलस बर्न्स

निकोलस बर्न्स ने कहा कि कई मायनों में भारत और अमेरिका एक जैसे हैं. हम दोनों ब्रिटिश उपनिवेश के शिकार हुए, हम दोनों ने अलग-अलग शताब्दियों में, उस साम्राज्य से खुद को मुक्त कर लिया. इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''मुझे लगता है कि हम एक जैसे इसलिए हैं, क्योंकि हम सहिष्णु हैं. हम बहुत सहिष्णु राष्ट्र हैं. हमारा डीएनए सहनशील माना जाता है. हम नए विचारों को स्वीकार करने वाले हैं.''

राहुल गांधी ने कहा, ''हम खुले विचारों वाले हैं, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि वो अब गायब हो रहा है. यह काफी दुःखद है कि मैं उस स्तर की सहिष्णुता को नहीं देखता, जो मैं पहले देखता था. ये दोनों ही देशों में नहीं दिख रही.''

निकोलस बर्न्स ने कहा कि स्वयं ही खुद को सही करने का भाव हमारे डीएनए में है. लोकतंत्र के रूप में, हम इसे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में मतपेटी के जरिए हल करते हैं. हम हिंसा की ओर नहीं मुड़ते. वह भारतीय परंपरा ही है, जिसके कारण हम आपकी स्थापना के समय से ही भारत से प्यार करते हैं. 1930 के दशक के विरोध आंदोलन, नमक सत्याग्रह से 1947-48 तक.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोविड-19 संकट के असर एवं इससे निपटने के तरीकों को लेकर अलग अलग क्षेत्रों की हस्तियों के साथ संवाद कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने उद्योगपति राजीव बजाज से बातचीत की थी जिसमें बजाज ने लॉकडाउन को कठोर करार देते हुए कहा था कि इससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से तो नहीं रुक पाया, लेकिन देश की जीडीपी औंधे मुंह गिर गई.

राहुल गांधी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख विशेषज्ञों से चर्चा कर चुके हैं. इस श्रृंखला में जन स्वास्थ्य पेशेवर आशीष झा और स्वीडिश महामारी विशेषज्ञ जोहान गिसेक, प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री रघुराम राजन और नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से भी बातचीत कर चुके हैं.

भारत में बनेगा नासा का VITAL वेंटिलेटर, तीन कंपनियों को मिला लाइसेंस

Coronavirus: दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश के 22 शहरों में लगेंगे रेल कोच कोविड केयर सेंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget