एक्सप्लोरर

भारत में बनेगा नासा का VITAL वेंटिलेटर, तीन कंपनियों को मिला लाइसेंस

तीन भारतीय कंपनियों को अमेरिका के नासा से कोविड-19 के मरीजों के लिए वेंटिलेटर के विनिर्माण का लाइसेंस मिला है. नासा की ओर से यह जानकारी दी गई है.

हैदराबाद: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी, नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए विटल वेंटिलेटर बनाने के लिए तीन भारतीय कंपनियों को चुना है. तेलंगाना के उद्योग मंत्री के.टी. रामा राव ने गुरुवार इस बात पर खुशी जाहिर की कि तीनों कंपनियां हैदराबाद से संचालित होती हैं.

नासा द्वारा गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए वेंटिलेटर इंटरवेंशन टेक्नॉलॉजी एक्सेसिबल लोकली (विटल) वेंटिलेटर बनाने के लिए दुनिया भर से चुनी गईं 21 कंपनियों में अल्फा डिजाइन टेक्नॉलॉजीज प्रा. लिमिटेड, भारत फोर्ज लिमिटेड और मेधा सर्वो ड्राइव्स प्रा. लिमिटेड शामिल हैं.

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के पुत्र रामा राव ने ट्वीट किया, "यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि सभी तीनों कंपनियां हैदराबाद से संचालित हो रही हैं. अमेरिका भारत सहभागिता दोनों देशों के रणनीतिक हित और विकास के लिए महत्वपूर्ण है."

केटीआर ने हैदराबाद में अमेरिकी महावाणिज्यदूत जोएल रीफमैन द्वारा पूर्व में किए गए ट्वीट को रीट्वीट किया.

अमेरिकी महावाणिज्यदूत ने ट्वीट किया था, "वाकई में बधाई, यह देख कर कोई आश्चर्य नहीं कि नासा के विटल वेंटिलेटर विनिर्मित कर रही सभी तीनों कंपनियां हैदराबाद में हैं, जबकि मेधा सर्वो ड्राइव्स का मुख्यालय यहां है. अमेरिका भारत सहभागिता हमारे दोनों देशों को अधिक मजबूत बनाती है."

नासा के जेट प्रोपल्सन लैबोरेटरी द्वारा किए गए एक ट्वीट के अनुसार, विनिर्माताओं को कोविड-19 स्पेसिफिक वेंटिलेटर विटल को बनाने के लिए चुना गया है. "यह पारंपरिक वेंटिलेटर की तुलना में सरल और सस्ता है, जिससे पारंपरिक वेंटिलेटर को अधिक गंभीर लक्षणों के लिए मुक्त रखा जा सकता है. इसकी डिजाइन को फील्ड हॉस्पिटल्स में इस्तेमाल किया जा सकता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget