एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री कार्यालय को पीएम मोदी ने बना दिया प्रचार मंत्री का ऑफिस- राहुल गांधी

मणिपुर की राजधानी इंफाल में छात्रों के साथ एक संवाद के दौरान और एक जन सभा में राहुल ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक का मुद्दा उठाया और पूर्वोत्तर के लोगों की संस्कृति पर हमला करने आरोप लगाया.

इंफाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी खुद की मार्केटिंग के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को ‘‘प्रचार मंत्री का ऑफिस’’ बना दिया है. साथ ही राहुल ने बेरोजगारी और नोटबंदी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी पर जम कर प्रहार किए.

राहुल ने इस बात पर भी हैरत जताई कि क्या कभी प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालय की पढ़ाई की है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में शैक्षिक संस्थानों का भगवाकरण किया जा रहा है. मणिपुर की राजधानी इंफाल में छात्रों के साथ एक संवाद के दौरान और एक जन सभा में राहुल ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक का मुद्दा उठाया और पूर्वोत्तर के लोगों की संस्कृति पर हमला करने आरोप लगाया.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने जब ‘लुक ईस्ट’ की जगह ‘एक्ट ईस्ट’ की बात की तो उनकी कथनी और करनी में अंतर साफ नजर आया. गांधी ने छात्रों से संवाद के दौरान कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) अब प्रचार मंत्री का कार्यालय बन गया है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा करने के बावजूद अकेले 2018 में एक करोड़ नौकरियां खत्म कर दीं.

मणिपुर की राजधानी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 2018 के दौरान हर दिन लगभग 30 हजार नौकरियां खत्म हुईं. गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक करोड़ नौकरियां खत्म कर दीं. यह उनकी अक्षमता का स्तर है। मोदी का दो करोड़ नौकरियों का वायदा बेतुका और हास्यास्पद है.’’

छात्रों से संवाद के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि कोई भी यह नहीं जानता कि मोदी कभी विश्वविद्यालय गए भी या नहीं. उन्होंने कहा ‘‘हम अब तक उनकी विश्वविद्यालय की डिग्री के बारे में नहीं जानते. असलियत में कोई भी यह नहीं जानता कि वह विश्वविद्यालय गए भी या नहीं. दिल्ली में एक आरटीआई आवेदन के जरिये प्रधानमंत्री की डिग्री की जानकारी मांगी गई लेकिन जवाब नहीं मिला. एक सभ्य देश में प्रधानमंत्री औसत दर्जे की बातें कर रहे हैं.’’

मणिपुर विश्वविद्यालय में पिछले साल छात्रों और प्राध्यापकों ने कथित ‘‘शैक्षिक विरोधी गतिविधियों’’ को लेकर तत्कालीन कुलपति ए पी पांडेय को पद से हटाने की मांग की थी तथा वहां अशांति फैली थी. इस घटनाक्रम का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मणिपुर के लोग उन्हें हटाने में कामयाब रहे.

पांडेय पर आरएसएस से संबंधों का आरोप लगा था। उन्हें हटाने के लिए चल रहे विरोध की वजह से मणिपुर विश्वविद्यालय करीब तीन माह तक बंद रहा था. आरएसएस का परोक्ष संदर्भ देते हुए राहुल गांधी ने कहा ‘‘उन्हें (पांडेय को) आप पर थोपा गया था। (अब) विश्वविद्यालय का संचालन करने की एकमात्र योग्यता हाफपैंट पहनना, ‘लाठी’ लहराना और नफरत फैलाना है.’’

नोटबंदी को हास्यास्पद बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ‘‘एक सुबह, वह (मोदी) सो कर उठे और नोटबंदी करने का फैसला कर लिया. क्या यह मजाक है ? लोगों की जिंदगी बिखर कर रह गई.’’

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि अगर बीजेपी की सरकार दोबारा बनती है तो नागरिकता विधेयक को संसद में दोबारा पेश किया जाएगा. इस पर बरसते हुए गांधी ने इसे पूर्वोत्तर की संस्कृति पर हमला करार दिया.

राहुल गांधी ने रैली में कहा ‘‘उनके पार्टी अध्यक्ष (अमित शाह) कहते हैं कि मणिपुर तथा पूर्वोत्तर के लोगों पर नागरिकता संशोधन विधेयक थोपा जाएगा. ये लोग आपकी संस्कृति पर हमला कर रहे हैं. हमने यह विधेयक पारित नहीं होने दिया. कांग्रेस आपकी संस्कृति की रक्षा करेगी और विधेयक को पारित नहीं होने देगी.’’

राहुल ने कहा कि हर राज्य की अपनी अलग आवाज है और उसे सुना जाना चाहिए तथा उसका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा ‘‘वैचारिक लड़ाई जारी है. आरएसएस-बीजेपी न तो दूसरों के विचार सुनती है और न ही उन पर विचार करती है. इसके विपरीत, कांग्रेस हर राज्य के अनूठेपन को जानती है और देश में उनके स्थान को महत्व देती है.’’

गांधी ने कहा कि मोदी ने जब ‘लुक ईस्ट’ की जगह ‘एक्ट ईस्ट’ की बात की तो उनकी कथनी और करनी में अंतर नजर आया. उन्होंने जानना चाहा कि पूर्वोत्तर को दक्षिण एशिया और भारत के बीच सेतु बनाने के लिए केंद्र ने क्या किया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: कॉकरोच पार्टी के अनशन पर ‘संग्राम’, प्रदर्शनकारियों पर चले आंसू गैस के गोले, घायल हुए कई पुलिसवाले
LIVE: कॉकरोच पार्टी के अनशन पर ‘संग्राम’, प्रदर्शनकारियों पर चले आंसू गैस के गोले, घायल हुए कई पुलिसवाले
CJP Protest: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा
संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा
सरकार ने मान लीं प्रदर्शनकारियों की मांगें? CJP प्रवक्ता सौरभ दास बोले- '2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट...'
सरकार ने मान लीं प्रदर्शनकारियों की मांगें? CJP प्रवक्ता सौरभ दास बोले- '2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट...'
Parliament Monsoon Season Live: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'
LIVE: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
Embed widget