एक्सप्लोरर

'बीजेपी और संघ के लोग खुद देशद्रोही', राहुल गांधी पर संबित पात्रा के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार

Rahul Gandhi: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की ओर से राहुल गांधी को देशद्रोही कहे जाने के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने BJP और संघ पर हमला करते हुए उन्हें देशद्रोही करार दिया.

BJP vs Congress: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देशद्रोही करार दिया जिसके बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई. पात्रा ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका व्यवहार देश के खिलाफ है. इस बयान के बाद कांग्रेस ने बीजेपी और संघ पर पलटवार किया और उन्हें देशद्रोही करार दिया.

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी और संघ के लोग खुद देशद्रोही हैं. नायक ने बीजेपी के इतिहास पर हमला करते हुए कहा कि उनके पुरखे अंग्रेजों के सामने माफी मांगते थे, तिरंगे का विरोध करते थे और 52 साल तक देश के मुद्दों पर चुप रहते थे. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी मोहब्बत और एकता के प्रतीक हैं जबकि बीजेपी और संघ देश को बांटने का काम कर रहे हैं. नायक ने बीजेपी को सबसे बड़ा 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' करार दिया और कहा कि राहुल गांधी देश को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं जबकि बीजेपी इसे तोड़ने में लगी हुई है.

सदन की कार्यवाही पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस ने संसद में बार-बार कार्यवाही स्थगित होने पर भी बीजेपी सरकार को घेरा. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जब विपक्ष अडानी, बेरोजगारी और महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है तो सदन को स्थगित कर दिया जाता है. नायक ने कहा कि अडानी का मुद्दा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'दुखती रग' बन चुका है. उनका कहना था कि अगर सदन नहीं चल रहा है तो इसका जिम्मेदार केवल सरकार है विपक्ष नहीं.

कांग्रेस प्रवक्ता ने कह दी बड़ी बात

इस बीच किसानों ने शम्भू बॉर्डर से दिल्ली की ओर मार्च करने का ऐलान किया है. इस पर कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने सवाल उठाया कि मोदी सरकार किसानों को दिल्ली क्यों नहीं आने दे रही है. उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करती तो यह उनके लिए आत्मघाती होगा. नायक ने ये चेतावनी भी दी कि अगर मोदी किसानों की बात नहीं सुनते तो वे अपने पैरों पर कुल्हाड़ी खुद मारेंगे. 

ये भी पढ़ें: US News: डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से बढ़ने वाली है 'ड्रैगन' की टेंशन! इस व्यक्ति को नियुक्त किया चीन का राजदूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget