एक्सप्लोरर

Election Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, गुजरात की हार पर भी बयान

Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे.

Rahul Gandhi Reaction on Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी ने कहा, ''हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद. सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई. आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है. फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे.''

साथ ही राहुल गांधी ने गुजरात में मिली हार पर ट्वीट किया, ''हम गुजरात के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. हम पुनर्गठन कर, कड़ी मेहनत करेंगे और देश के आदर्शों और प्रदेशवासियों के हक़ की लड़ाई जारी रखेंगे.

हिमाचल प्रदेश में रिवाज कायम रहा है और पांच साल बाद कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है. पार्टी ने कुल 68 सीटों में से 38 सीटों पर जीत दर्ज की है और दो पर बढ़त बनाए हुए है. राज्य में सरकार  बनाने के लिए किसी भी एक दल या गठबंधन को 35 सीटों की जरूरत होती है. बीजेपी ने इस चुनाव में 18 सीटें जीती है और 7 पर आगे है. बीजेपी की हार के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पद से इस्तीफा दे दिया है. 

कांग्रेस किसकी वजह से चुनाव जीती?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं उसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं. हमारे प्रेक्षक जा रहे है और वह तय करेंगे की राज्यपाल से कब मिलना है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देते हैं क्योंकि उनकी वजह से हम जीते हैं." छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई है. वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है. (मल्लिकार्जुन) खरगे के अध्यक्ष बनने की बाद यह पहली जीत है और प्रियंका गांधी ने भी खूब प्रचार किया. यह जीत वहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है. 

ये भी पढ़ें: Gujarat, Himachal Result 2022 Live: गुजरात में खिला कमल- 12 दिसंबर को फिर CM पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, हिमाचल में कांग्रेस ने लहराया परचम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget