एक्सप्लोरर

'पहले इस्तीफा दें राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा', EVM को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल तो BJP ने दी चुनौती

गौरव भाटिया ने कहा कि अगर कांग्रेस के नेता इस्तीफा दे देते हैं तो ये उनकी ओर से उठाए जा रहे मुद्दों को दर्शाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के आरोप खोखले शब्दों के अलावा और कुछ नहीं हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ईवीएम को लेकर सियासत और तेज हो गई है. भाजपा ने शनिवार (30 नवंबर,2024) को ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के सभी मुख्यमंत्रियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों को पहले इस्तीफा दे देना चाहिए. सबसे पहले तो राहुल गांधी को इस्तीफा दे देना चाहिए और ये घोषणा करनी चाहिए कि वे बैलेट पेपर वापस आने के बाद ही चुनाव लड़ेंगे.

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर कांग्रेस के नेता इस्तीफा दे देते हैं तो ये उनकी ओर से उठाए जा रहे मुद्दों को दर्शाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के आरोप खोखले शब्दों के अलावा और कुछ नहीं हैं. इतना ही नहीं भाटिया ने कांग्रेस को इस मुद्दे पर अदालत जाने को भी कहा. साथ ही जोर देते हुए ये भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल के वर्षों में कई बार चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और इलेक्टोरल वोटिंग मशीनों की ईमानदारी पर चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे दी है. 

किताबों तक सीमित हो जाएगी कांग्रेस

भाजपा प्रवक्ता बोले, “कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वे उसी चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए हैं, जिस पर विपक्षी पार्टी सवाल उठा रही है. यह एक "विडंबना" है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उसी दिन चुनावी प्रक्रिया और ईवीएम पर सवाल उठाए, जिस दिन प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद के रूप में शपथ ली. भाटिया ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही इतिहास की किताबों तक सीमित हो जाएगी."

महाराष्ट्र चुनाव के बाद कांग्रेस ने लगाए थे आरोप

भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 288 सदस्यीय सदन में 233 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल की है. भाजपा ने अपने दम पर 132 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 57 और एनसीपी (अजित पवार गुट) ने 41 सीटें जीतीं. चुनाव के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अन्य शिकायतों के अलावा मतों की संख्या और डाले गए मतों की संख्या में असमानता का आरोप लगाया. शीर्ष चुनाव आयोग ने कांग्रेस के दावों को खारिज कर दिया और 3 दिसंबर को दावों पर विचार करने के लिए पार्टी प्रतिनिधिमंडल को बुलाया है.

यह भी पढ़ें-  Bangladesh: चिन्मय दास के बाद एक और हिंदू नेता की गिरफ्तारी, ISKCON ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में रफ्तार का कहर, MP के बेटे ने एस्टन मार्टिन से युवती को कुचला
हैदराबाद में रफ्तार का कहर, MP के बेटे ने एस्टन मार्टिन से युवती को कुचला
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget