एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Speech: 'पीएम मोदी का मतलब देश नहीं है, उन्हें गलतफहमी है कि...', बोले राहुल गांधी

BJP RSS: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत के एक नागरिक हैं, संपूर्ण भारत नहीं. बीजेपी और आरएसएस भूल गए हैं कि देश में 140 करोड़ लोग हैं और वे बीजेपी या आरएसएस नहीं हैं.

PM Narendra Modi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर संघ और बीजेपी पर सीधे हमला किया है. अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को पूरा भारत मानते हैं.  

प्रधानमंत्री भारत के एक नागरिक हैं, भारत नहीं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री भारत के एक नागरिक हैं, संपूर्ण भारत नहीं. बीजेपी और आरएसएस भूल गए हैं कि देश में 140 करोड़ लोग हैं और वे बीजेपी या आरएसएस नहीं हैं. बीजेपी-आरएसएस या प्रधानमंत्री की आलोचना करना या उन पर हमला करना भारत पर हमला नहीं है." 

भारत, बीजेपी या आरएसएस का नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि भारत, बीजेपी या आरएसएस का नहीं है. उन्होंने कहा कि अपने वादों को पूरा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. राहुल गांधी ने हाल ही में वायनाड संसदीय क्षेत्र में मुक्कम और थिरुवंबादी में कैथंगु परियोजना के लाभार्थियों को घर की चाबियां सौंपी. देश की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है.

मेरे खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएं, लेकिन...
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के द्वारा उनसे पूछताछ करने पर पहली बार प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "मैं हमेशा सत्य के साथ खड़ा रहूंगा, भले ही मुझ पर कितने भी हमले किए जाएं, पुलिस को मेरे आवास पर भेजा जाए, या मेरे खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएं." उन्होंने कहा कि वह अपने ऊपर बार-बार होने वाले राजनीतिक हमलों, उनके घर पुलिस भेजे जाने या उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए जाने से भयभीत नहीं हो सकते, क्योंकि वह सच्चाई में विश्वास करते हैं और हमेशा इसके साथ खड़े रहे हैं.

नए घरों की चाबियां सौंपी
रविवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी के बयान 'महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न हो रहा है' के बारे में पूछताछ करने के लिए उनके आवास पर पहुंची थी. वायनाड के सांसद गांधी जिले के कई परिवारों को प्रदान किए गए नए घरों की चाबियां सौंपने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझ पर कितने हमले किए जाते हैं, मेरे घर कितनी बार पुलिस भेजी जाती है या मुझ पर कितने मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, मैं हमेशा सच्चाई के लिए खड़ा रहता हूं. मैं ऐसा ही हूं."

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Speech: '2 साल तक हर महीने 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देगी कांग्रेस' कर्नाटक की रैली में बोले राहुल गांधी, जुबान भी फिसली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
'सरकार संसद में SIR समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार', अमित शाह का विपक्ष पर वार
'सरकार संसद में SIR समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार', अमित शाह का विपक्ष पर वार
आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: जगनमोहन रेड्डी ने CM पर लगाया चुनाव हथियाने का आरोप
आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: जगनमोहन रेड्डी ने CM पर लगाया चुनाव हथियाने का आरोप
PM आवास के पास वायुसेना का खेल परिसर सील, पूर्व वायु सेना प्रमुख ए. पी. सिंह की MoD को चिट्ठी
PM आवास के पास वायुसेना का खेल परिसर सील, पूर्व वायु सेना प्रमुख ए. पी. सिंह की MoD को चिट्ठी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
Harley Davidson Sprint 440: Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Dairy Subsidy: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
Embed widget