एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Speech: '2 साल तक हर महीने 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देगी कांग्रेस' कर्नाटक की रैली में बोले राहुल गांधी, जुबान भी फिसली

Karnataka Election 2023: राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस पार्टी ग्रेजुएट्स बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने 3,000 रुपये देगी और डिप्लोमा होल्डर्स को 2 साल तक हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे.

Yuva Nidhi Scheme: कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से काफी उम्मीदें हैं, जिसको लेकर पार्टी जोर-शोर से तैयारियां कर रही है. चुनाव में कांग्रेस कोई की कसर नहीं छोड़ना चाहती, इसी सिलसिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक पहुंचे और राज्य के लिए कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया. कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने यहां पहली रैली की.  

2 साल तक बेरोजगारों को हर महीने 3,000 रुपये

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने कर्नाटक के लिए जो सबसे बड़ा ऐलान किया है वो ग्रेजुएट बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने 3,000 रुपये देना शामिल है. उन्होंने बेलगावी में कहा, "केंद्र सरकार बेरोजगारी कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही. इसलिए कांग्रेस पार्टी ग्रेजुएट बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने 3,000 रुपये देगी और डिप्लोमा होल्डर्स को 2 साल तक हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे." 

राहुल गांधी ने कर्नाटक में दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली भी देने का ऐलान किया, लेकिन इस दौरान उनकी जुबान भी फिसल गई. उन्होंने दो सौ यूनिट की बजाय दो हजार यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा कर दिया. 

40 फीसदी कमिशन लिया जाता है- राहुल
इसके साथ ही राहुल गांधी ने दस लाख प्राइवेट रोजगार देने और ढाई लाख खाली पड़े सरकारी पद भरने का वादा किया. कर्नाटक के बेलगाम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक की सरकार देश में सबसे भ्रष्ट सरकार है. कोई भी काम करवाने के लिए 40 फीसदी कमिशन लिया जाता है. उन्होंने बीजेपी विधायक को लेकर भगवा पार्टी पर हमला किया. राहुल ने कहा कि कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. एमएलए के बेटे से आठ करोड़ रुपए पकड़े गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

ढाई लाख सरकारी पद भरे जाएंगे
बड़ा चुनावी एलान करते हुए राहुल गांधी ने कहा राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो दस लाख युवाओं को रोजगार देगें और साथ ही ढाई लाख सरकारी खाली पद भरे जाएंगे. राहुल ने कांग्रेस के पहले से किए वादों को भी दोहराया और कहा कि महिलाओं को हर महीने दो हजार रूपए और गरीब परिवारों को दस किलो चावल मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: Kisan Mahapanchayat: '...तो एक और आंदोलन करेंगे', कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget