एक्सप्लोरर

दो मिनट में पढ़ें विपक्ष का पीएम पर हल्ला बोल और बीजेपी का पलटवार

नई दिल्ली: नोटबंदी पर विपक्ष की बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा, ''नोटबंदी के बचाव में सरकार के सभी तर्क खत्म हो गए हैं. नोटबंदी का कालेधन पर भी कोई असर नहीं हुआ है. इससे एक नए तरह का भ्रष्टाचार का शुरू हुआ है.''

राहुल ने कहा, "30 दिसंबर की तारीख करीब है, पचास दिन की मोहलत खत्म होने वाली है, देश में हालात कब सुधरेंगे?'' राहुल ने कहा, "पीएम को देश को जवाब देना चाहिए कि नोटबंदी का असल उद्देश्य क्या था और जो लोग इससे प्रभावित हुए हैं उनके लिए वह क्या करेंगे?''

इसके साथ ही राहुल ने एक बार फिर सहारा-बिड़ला मामले को उठाते हुए कहा, "आयकर विभाग ने स्वयं कहा है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए, पीएम मोदी हमारे सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं. लेकिन वह डायरी मामले पर क्यों जवाब नहीं दे रहे हैं.

वादा निभाएं नहीं तो जनता निकाल देगी- ममता बनर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के साथ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थीं. ममता ने कहा, ''नोटबंदी से देश 20 साल पीछे चला गया है. यह सरकार बेखौफ है, उन्हें किसी की चिंता नहीं है.''

ममता बनर्जी, ''नोटबंदी एक घोटाला है, किसान से मजदूर तक, दुकान से लेकर इंडस्ट्री तक सभी इससे परेशान है. पीएम मोदी ने जनता से कहा था कि अच्छे दिन आएंगे. आज सभी परेशान हैं क्या यही अच्छे दिन हैं.''

ममता बनर्जी ने कहा, ''लोकतंत्र में आपने देशवासियों से अच्छे दिनों का वादा किया था, अगर आप नहीं निभाएंगे तो आपको जनता निकाल देगी. केंद्र सरकार ने नोटबंदी जैसा बड़ा फैसला लेकिन इसके लिए संसद को भरोसे में नहीं लिया.''

ममता बनर्जी ने कहा, ''अगर 50 दिनों बाद स्थिति ठीक नहीं हुई तो क्या पीएम मोदी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देंगे?''

बीजेपी ने किया विपक्ष पर पलटवार बीजेपी की ओर से केंद्रीय कानून मंत्री ने विपक्ष के हमलों का जवाब दिया. रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''विपक्ष की ऐकता का गुब्बारा फट गया है, इससे कांग्रेस पार्टी की हैसियत सामने आएगी. संसद में जो लोग चर्चा से भाग रहे थे वो आज बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.''

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''रोज राहुल के अपरिपक्वता के प्रमाण मिल रहे हैं. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के गलत शब्दों का प्रयोग किया लेकिन उनके साथ बैठे किसी नेता ने उन शब्दों को नहीं दोहराया. इसी से साफ होता है कि राहुल गांधी कितने गंभीर नेता है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramlila Maidan Rally Live: विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! कनॉट प्लेस से मिंटो रोड तक मार्च, खरगे के आवास पर हलचल
Live: रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! कनॉट प्लेस से मिंटो रोड तक होगा मार्च
आंध्र प्रदेश में 100 शहरी निकायों के लिए मतदान शुरू, 3 नवंबर को आएंगे नतीजे
आंध्र प्रदेश में 100 शहरी निकायों के लिए मतदान शुरू, 3 नवंबर को आएंगे नतीजे
क्लास के अंदर घुसकर छात्राओं पर आरी से हमला, जगन मोहन रेड्डी बोले- 'जंगलराज'
क्लास के अंदर घुसकर छात्राओं पर आरी से हमला, जगन मोहन रेड्डी बोले- 'जंगलराज'
रामलीला मैदान की रैली से पहले ओवैसी कांग्रेस से क्यों नाराज? SIR को लेकर भड़के
रामलीला मैदान की रैली से पहले ओवैसी कांग्रेस से क्यों नाराज? SIR को लेकर भड़के

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- 'दिसंबर से पहले समझौता करें'
गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- 'दिसंबर से पहले समझौता करें'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
Mixer Grinder Cleaning Tips: क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
Embed widget