एक्सप्लोरर

‘राहुल गांधी के पास मौका था... लेकिन अब वो पीएम नहीं बनने वाले’, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का हमला

Ramdas Athawale: आरपीआई प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के तुकबंदी वाले बयान सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी बात कही है.

Ramdas Atawale On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले अपने अगल अंदाज में बयान देने के लिए जाने जाते हैं. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी पर उन्होंने अपने ही अंदाज में हमला किया है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के पास एक बार मौका था, लेकिन अब वो प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले. इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा रोक देनी चाहिए.

रामदास अठावले ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बारे में बात करते हुए कहा कि जब राहुल के पास पीएम बनने का मौका था, तब सोनिया गांधी और कांग्रेस ने उन्हें पीएम नहीं बनाया. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कारवां बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, तो ऐसे में राहुल गांधी को पीएम बनने का मौका नहीं मिलने वाला. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना आ रहा है इसलिए उन्हें अपनी यात्रा रोक देनी चाहिए.

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पहले भी किया हमला

इससे पहले सितंबर के महीने में भी उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हमला किया था और शायराना अंदाज में कहा था कि इस यात्रा में नहीं है कोई दम, इसलिए हमको नहीं है कोई गम. उन्होंने ये भी कहा था कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाल रहे हैं, तब तक गांधी को राजनीतिक सफलना नहीं मिलने वाली, भले ही वो कितनी भी यात्राएं निकाल लें. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस बेदम यात्रा से उन्हें सियासी कामयाबी नहीं मिलने वाली.

कोरोना पर रामदास अठावले

देश में कोरोना के बढ़ते खतरे पर रामदास अठावले ने फिर एक बार अपने ही अंदाज में कहा था कि गो कोरोना गो. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना के दोबारा आने की संभावना है. चीन के मुकाबले भारत को ज्यादा खतरा हो सकता है. इसी बात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीटिंग बुलाई, जिसमें सभी के सुझाव लिए गए.

ये भी पढ़ें:

COVID-19: '...मैं फिर कहूंगा, गो कोरोना गो', बढ़ते खतरे के बीच बोले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget