एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: मल्लिकार्जुन खरगे के घर विपक्षी दलों की बैठक, NCP, TMC, JDU और SP के नेता रहे मौजूद, शिवसेना ने बनाई दूरी

Rahul Gandhi's Disqualification: राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है. इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर बैठक में पूरा विपक्ष एक साथ नजर आया.

Rahul Gandhi Disqualification: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद अब उनको अपना सरकारी घर खाली करने का नोटिस भी मिल चुका है. राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक बंगला खाली करना होगा. ऐसे में कांग्रेस पार्टी सत्तापक्ष बीजेपी पर हमलावर तो है ही, साथ में विपक्ष के अन्य दल भी इस मामले पर एकजुट दिख रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर सोमवार (27 मार्च) को विपक्षी दलों की बैठक हुई. इस बैठक में 18 दलों के नेता शामिल हुए

बैठक में शामिल होने के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी पहुंचे. राहुल गांधी गाड़ी खुद ड्राइव करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे. इस दौरान सोनिया गांधी राहुल के बगल वाली सीट पर बैठी नजर आईं. वहीं जयराम रमेश, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, प्रमोद तिवारी और रजनी पाटिल जैसे पार्टी के बड़े नेता भी शामिल रहे. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर एक बैठक और हुई थी. उसमें भी कांग्रेस के अलावा विपक्ष के नेता शामिल हुए थे. 

विपक्ष के अन्य दलों से कौन?

समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव और एसटी हसन, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, जेडीयू से राजीव रंजन सिंह के अलावा बीआरएस, सीपीएम, आरजेडी, सीपीआई, आईयूएमएल, एमडीएमके, केसी, टीएमसी, आरएसपी, आप, जम्मू-कश्मीर एनसी, वीसीके, जेएमएम और एसएस के नेता शामिल हुए. कांग्रेस का कहना है कि संयुक्त विपक्ष अडानी महाघोटाले पर JPC बनाने की मांग कर रहा है. इस बैठक के बाद जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा है कि सभी विपक्षी पार्टियां मिलकर उन्हें (बीजेपी) एक जुट होकर हराएंगे.

उद्धव ने बैठक से बनाई दूरी

ऐसा पहली बार हुआ है कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद विपक्षी नेताओं की बैठक में राहुल खुद मौजूद रहे. वहीं, राहुल के सावरकर विरोधी बयानों के कारण उद्धव गुट वाली शिवसेना ने बैठक से दूरी बनाई. सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष की बैठक में मौजूद नेताओं में इस बात को लेकर सहमति बनी कि संसद के अंदर के आपसी सहयोग को संसद बाहर की एकजुटता में बदलना होगा. 

ये भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों के लिए रखा डिनर, जानिए क्यों शामिल नहीं होंगे उद्धव गुट के सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget