एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: क्या कांग्रेस में शामिल होंगे BJP सांसद वरुण गांधी? भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने दिए संकेत

Bharat Jodo Yatra News: राहुल गांधी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए जीत बहुत मुश्किल होगी और जमीन पर बीजेपी के खिलाफ बड़े पैमाने पर सत्ता विरोधी माहौल है. 

Bharat Jodo Yatra: यूपी के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी आये दिन अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावती सुर छेड़ते रहते हैं. इसको देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण गांधी जल्दी ही बीजेपी का दामन छोड़ किसी और पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं. हाल ही में उन्होंने हिंदू-मुस्लिम से जुड़ा बयान दिया है. इससे पहले उन्होंने किसान आंदोलन के समय खुलकर अन्नदाताओं के पक्ष में बोला था. 

हाल के दिनों में चर्चा है कि बीजेपी सांसद वरुण गांधी कांग्रेस का रुख कर सकते हैं. इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी से भी सवाल किया गया. जिसपर उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय गोल-गोल जवाब दिया. 

क्या बोले राहुल गांधी?

शनिवार को वरुण गांधी से जुड़े सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि वरुण गांधी के पार्टी में शामिल होने या नहीं होने का सवाल खरगे जी से करिये. उन्होंने आगे कहा कि वैसे तो भारत जोड़ो यात्रा में उनका या सबका स्वागत है, लेकिन वो बीजेपी में हैं, उनको दिक्कत हो जाएगी. वरुण अभी बीजेपी में हैं और पीलीभीत से लोकसभा सांसद हैं. कई मुद्दों पर वरुण गांधी केंद्र सरकार पर हमला करते रहे हैं.

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत मुश्किल 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा सफल रही है और उनका लक्ष्य देश को एक नया दृष्टिकोण देने का है. पीसी के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए जीत बहुत मुश्किल होगी और जमीन पर बीजेपी के खिलाफ बड़े पैमाने पर सत्ता विरोधी माहौल है. 

वायरल हुआ था वरुण गांधी का भाषण 

बता दें कि वरुण गांधी की हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा कि न मैं कांग्रेस के खिलाफ हूं और न ही पंडित नेहरू के खिलाफ. हमारे देश की राजनीति देश को जोड़ने की होनी चाहिए, न कि गृहयुद्ध पैदा करने की राजनीति. हमें वो राजनीति नहीं करनी है जो लोगों को दबाए बल्कि ऐसी राजनीति करनी है जो लोगों को उठाए. अपने भाषण में उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सिर्फ हिंदू-मुस्लिम और जाति की राजनीति कर रहे हैं. भाइयों को बांटो और भाइयों को मारो की बात हो रही है. हम इस राजनीति को नहीं होने देंगे. 

ये भी पढ़ें:

Jammu Kashmir: कश्मीर में इस साल 93 एनकाउंटर! सुरक्षा बलों ने 172 आतंकियों को किया ढेर, 29 नागरिकों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget