एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: कश्मीर में इस साल 93 एनकाउंटर! सुरक्षा बलों ने 172 आतंकियों को किया ढेर, 29 नागरिकों की मौत

Jammu Kashmir News: इस साल कश्मीर में मारे गए कुल 65 नए रिक्रूट आतंकवादियों में से 58 (89 फीसदी) को शामिल होने के पहले महीने के अंदर ही ढेर कर दिया गया.

Terrorists Killed In Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़ रखी है. कश्मीर (Kashmir) के एडीजीपी ने बताया कि अकेले कश्मीर जोन में साल 2022 के दौरान कुल 93 सफल एनकाउंटर (Encounter) हुए हैं. इन आतंकी मुठभेड़ों में कुल 172 आतंकियों को ढेर किया गया है. इनमें 42 विदेशी आतंकी भी शामिल थे. 

कश्मीर के एडीजीपी ने ट्विटर के जरिये बताया कि मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ के सबसे ज्यादा 108 आतंकी मारे गए. उसके बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 35, एसएम के 22, अब-बद्र के 4 और AGuH संगठन के 3 आतंकी मारे गए. उन्होंने आगे बताया कि इस साल आंतकी संगठनों की नई भर्तियों में पिछले साल की तुलना में 37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. 

सुरक्षाबलों की आतंकियों के खिलाफ मुहिम का असर

कश्मीर में पिछले कुछ समय से आतंकी संगठन घाटी में दहशत फैलाने के लिए आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. वहीं, सुरक्षाबलों ने उनकी इस मुहिम का मुहंतोड़ जवाब दिया है. कश्मीर जोन के एडीजीपी ने बताया कि इस साल सुरक्षाबलों की कार्रवाई के चलते आतंकी संगठनों में नए रिक्रूटमेंट में पिछले साल के मुकाबले 37 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है. लश्कर में इस साल 74 आतंकी शामिल हुए हैं, जिनमें से 65 को मौत के घाट उतार दिया गया. इनमें से 17 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 18 आतंकवादी अब भी सक्रिय हैं.  

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कश्मीर में आतंकी संगठनों में भर्ती होने वाले आतंकवादियों के जीवन काल में भारी गिरावट आई है. इस साल कश्मीर में मारे गए कुल 65 नए रिक्रूट आतंकवादियों में से 58 (89 फीसदी) को शामिल होने के पहले महीने के अंदर ही ढेर कर दिया गया.

भारी मात्रा में हथियार हुए बरामद

इस साल कश्मीर जोन में अलग-अलग आतंकी मुठभेड़ों और मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान कुल 360 हथियार बरामद किए गए. जिनमें से 121 AK सीरीज राइफलें, 8 M4 कार्बाइन और 231 पिस्तौल शामिल हैं. इसके अलावा, आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में आईईडी, स्टिकी बम और ग्रेनेड भी जब्त किया गया. इसकी वजह से कई आतंकी घटनाएं टल गईं.

कश्मीर में 29 सिविलियन की मौत

इस साल कश्मीर में अलग-अलग आतंकी वारदातों में आम नागरिकों को भी अपनी जान गवानी पड़ी है. एडीजीपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल के दौरान आतंकवादियों ने 29 नागरिकों को निशाना बनाया है. इसमें से 21 लोकल और दूसरे राज्यों के 8 नागरिक भी शामिल हैं.

आतंकी हमले में मारे गए स्थानीय नागरिकों में से 3 कश्मीरी पंडित और 15 मुस्लिम समेत 6 हिंदू शामिल हैं. सुरक्षा बलों ने बासित डार और आदिल वानी को छोड़कर इन आतंकी वारदातों में शामिल सभी आतंकवादियों को मार गिराया है. पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही बाकी बचे इन दोनों आतंकियों को भी ढेर कर दिया जाएगा. 

इसे भी पढ़ेंः-

COVID 19: क्या भारत में आएगी कोरोना की एक और लहर? ABP न्यूज़ पर एक्सपर्ट्स ने दिए तमाम सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget