एक्सप्लोरर

JNU के छात्र का आरोप, 'पीएचडी कर रहे सीनियर ने रैगिंग की, बिहारी कहकर मारा'

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के एक छात्र ने अपने सीनियर पर रैगिंग का आरोप लगाया है. छात्र ने दावा किया कि उपपर रेसिस्ट कमेंट भी किए. इस मामले की शिकायत की गई है.

नई दिल्ली: देश के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जेएनयू में रैगिंग का एक मामला सामने आया है. बीए जर्मन, फर्स्ट ईयर के छात्र रवि राज ने पीएचडी के एक छात्र पर रैगिंग और मारपीट का आरोप लगाया है. रवि ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि जेएनयू के सीनियर ने उठक-बैठक भी लगवाई.

छात्र ने कहा, ''मैं 18 जुलाई को नर्मदा हॉस्टल में अपने दोस्त से मिलने आया था. जब डॉरमेट्री से आगे बढ़ा तो एक युवक अपनी कार के पास था. उसने बुलाया, नाम पूछा और कहा कि कहां से हो? मैंने कहा बिहार से, तो मुझे बिहारी कहा और गाली दी. फिर मुझे थप्पड़ मारा. इसके बाद उसने मुझसे कहा कि तुम आगे से यहां नहीं आना?''

JNU के छात्र का आरोप, 'पीएचडी कर रहे सीनियर ने रैगिंग की, बिहारी कहकर मारा

रवि राज ने दावा किया, ''मुझसे कान पकड़ने को कहा. मैंने कान नहीं पकड़े तो फिर मुझे मारा और उठक बैठक लगवाई और कहा कि आगे से मेरी नजरों के सामने मत आना और तुमने यहां पर बिहार वाला माहौल बना दिया है?'' उसने कहा मैंने दिल्ली पुलिस और जेएनयू में एंटी रैगिंग स्क्वायड में शिकायत की है. यूजीसी की वेबसाइट पर भी एंटी रैगिंग सेल में शिकायत मेल की है.

रवि ने कहा, ''जेएनयू की एंटी रैगिंग स्क्वायड ने मुझे बुलाया था पहली हियरिंग पर मुझसे घटना के बारे में पूछा गया था जो मैंने लिखित में दे दिए हैं आरोपी पीएचडी का छात्र है.'' जेएनयू में हुए रैगिंग के मामले को लेकर एंटी रैगिंग कमेटी की चेयरपर्सन शंकरी ने कहा कि शिकायत मिली है जिसकी जांच चल रही है जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती प्रशासन की तरफ से कुछ भी नहीं कहा जाएगा.

साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी देवेंद्र आर्य ने पूरे मामले पर ऑन कैमरा बात करने से इंकार किया. उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है कार्यवाही की जा रही है, अगर कोई लीगल कार्यवाही बनती होगी तो जरूर की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
महंगाई को लेकर खरगे का PM मोदी पर हमला, 'अच्छे दिन की उम्मीद में जनता ने 12 साल गंवाए'
महंगाई को लेकर खरगे का PM मोदी पर हमला, 'अच्छे दिन की उम्मीद में जनता ने 12 साल गंवाए'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget