एक्सप्लोरर

अब भारत में ही बनेगी राफेल फाइटर जेट की बॉडी, दसॉल्ट और टाटा के बीच डील, जानें कब तक होंगे तैयार

Rafale Fighter Jet: ये समझौता देश की एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं और ग्लोबल सप्लाई चेन को मजूबत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

Rafale Fighter Jet: भारत आने वाले कुछ सालों में अपनी हवाई ताकत को और मजबूत करने जा रहा है. राफेल फाइटर जेट बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन और टाटा ग्रुप के बीच बड़ी डील हुई है. दसॉल्ट एविएशन अब टाटा ग्रुप के साथ मिलकर भारत में ही राफेल फाइटर जेट की बॉडी बनाएगी. यह पहली बार होगा जब फाइटर जेट की बॉडी का निर्माण फ्रांस के किया जाएगा.

भारत में बनेगा राफेल फाइटर जेट का बॉडी

राफेल का फ्यूसलाज (फाइटर जेट का ढांचा या मेन बॉडी) अब भारत में बनेगा. टाटा ग्रुप और डसॉल्ड एविएशन के बीच चार प्रोडक्शन ट्रांसफर एग्रीमेंट हुए हैं. ये समझौता देश की एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं और ग्लोबल सप्लाई चेन को मजूबत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.  

2028 तक राफेल फाइटर जेट का पहला ढांचा तैयार होगा

दसॉल्ट के साथ हुए डीले के तहत टाटा एडवास्ड सिस्टम्स हैदराबाद में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस एक प्लांट लगाएगी. टाटा के इस प्लांट में राफेल के मेन स्ट्रक्चरल सेक्शंस की मैन्युफैक्चरिंग होगी. यहां राफेल के रियर फ्यूसलाज के लैटरल शेल्स, सेंट्रल फ्यूसलाज, पूरा रियर सेक्शन और फ्रंट सेक्शन बनेंगे. सूत्रों के मुताबिक इस प्रोडक्शन प्लांट से 2028 तक राफेल फाइटर जेट का पहला ढांचा तैयार कर लिया जाएगा.

'भारत में रक्षा उपकरण बनाने की क्षमता बढ़ेगी'

दसॉल्ट एविएशन के एरिक ट्रैपियर ने कहा, "यह कदम भारत में हमारी सप्लाई चेन को मजबूत करने में एक निर्णायक कदम है. भारतीय एयरोस्पेस इंडस्ट्री सहित हमारे स्थानीय भागीदारों के विस्तार के लिए धन्यवाद. यह सप्लाई चेन राफेल के सफल रैंप-अप में योगदान देगी. इससे भारत में रक्षा उपकरण बनाने की क्षमता बढ़ेगी और स्थानीय इंजीनियर्स को विश्व स्तरीय तकनीक सीखने का मौका मिलेगा.

टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुकरन सिंह ने कहा, "यह डील भारत की एयरोस्पेस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह डील बताती है कि भारत की तकनीक वैश्विक प्लेटफार्मों को सपोर्ट कर सकती है." टाटा ग्रुप और दसॉल्ट पहले से ही साथ मिलकर राफेल और मिराज 2000 जैसे विमानों के पुर्जे बनाते हैं.

ये भी पढ़ें :  स्टेडियम में फ्री एंट्री, मौके पर एंबुलेंस की भारी कमी... बेंगलुरु भगदड़ हादसे पर हाई कोर्ट में सुनवाई में हुए कई खुलासे

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
कठुआ: फूल-माला लेकर लड़कीवाले कर रहे थे इंतजार, बारात की कार हुई हादसे का शिकार, दूल्हा समेत 3 की मौत
फूल-माला लेकर लड़कीवाले कर रहे थे इंतजार, बारात की कार हुई हादसे का शिकार, दूल्हा समेत 3 की मौत
US Cuts Work Permit: वर्क परमिट को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, भारतीयों पर लटकी तलवार, जानें क्या होगा इससे?
वर्क परमिट को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, भारतीयों पर लटकी तलवार, जानें क्या होगा इससे?
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
कठुआ: फूल-माला लेकर लड़कीवाले कर रहे थे इंतजार, बारात की कार हुई हादसे का शिकार, दूल्हा समेत 3 की मौत
फूल-माला लेकर लड़कीवाले कर रहे थे इंतजार, बारात की कार हुई हादसे का शिकार, दूल्हा समेत 3 की मौत
US Cuts Work Permit: वर्क परमिट को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, भारतीयों पर लटकी तलवार, जानें क्या होगा इससे?
वर्क परमिट को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, भारतीयों पर लटकी तलवार, जानें क्या होगा इससे?
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
मिचेल स्टॉर्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड
मिचेल स्टॉर्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड
नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंडा 2' की रिलीज टली, शो से कुछ घंटे पहले प्रीमियर भी हुआ कैंसिल, मेकर्स ने जारी किया बयान
नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंडा 2' की रिलीज टली, शो से कुछ घंटे पहले प्रीमियर भी कैंसिल
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में निकली इन पदों पर भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई; इतनी देनी होगी फीस
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में निकली इन पदों पर भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई; इतनी देनी होगी फीस
मकान मालिकों की मनमानी पर लगाम, अब इतने महीने से ज्यादा सिक्योरिटी नहीं ले सकेंगे
मकान मालिकों की मनमानी पर लगाम, अब इतने महीने से ज्यादा सिक्योरिटी नहीं ले सकेंगे
Embed widget