एक्सप्लोरर

राफेल विवाद: HAL को लेकर राहुल गांधी के सवाल का निर्मला सीतारमण ने ट्विटर पर दिया जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष ने निर्मला सीतारमण के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि रक्षा मंत्री या तो दस्तावेज पेश करें या इस्तीफा दें.

नई दिल्ली: राफेल डील विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आमने सामने हैं. निर्मला सीतारमण ने आज ट्विटर पर राहुल गांधी के उस सवाल का जवाब दिया है, जिसमें राहुल ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को एक लाख करोड़ रुपये का सरकारी ऑर्डर देने के मामले में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर संसद में झूठ बोलने का आरोप लगाया था.

रक्षा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल ‘रक्षा मंत्री’ पर दस्तावेज जारी कर दावा किया है कि 2014-18 के बीच HAL ने 26570.8 करोड़ के सौदे साइन किए हैं. जबकि 73000 करोड़ की डील पाइपलाइन में हैं. इस ट्वीट में लिखा है, ‘’शर्म की बात है कि कांग्रेस के अध्यक्ष देश को गुमराह कर रहे हैं. क्या संसद में राहुल गांधी देश से माफी मांगेंगे?’’

वहीं निर्मला सीतारमण ने अपना पर्सनल ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘’राहुल गांधी को वह रिपोर्ट पूरी पढ़नी चाहिए, जिसका वह जिक्र कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने रिपोर्ट के उस हिस्से का भी जिक्र किया, जिसमें लिखा है, ‘’हालांकि, लोकसभा के रिकॉर्ड बताते हैं कि सीतारमण ने यह दावा नहीं किया कि ऑर्डरों पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. उन्होंने यह कहा कि उन पर काम चल रहा है.’’

राहुल ने क्या कहा था?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के उस दावे को झूठ करार दिया था, जिसमें उन्होंने रक्षा क्षेत्र में काम करने वाली सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को एक लाख करोड़ का काम देने का दावा किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने निर्मला सीतारमण के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि रक्षा मंत्री या तो दस्तावेज पेश करें या इस्तीफा दें.

यह भी पढ़ें-

राफेल मामला: HAL को काम देने पर राहुल ने उठाए सवाल, कहा- रक्षा मंत्री दस्तावेज पेश करें या इस्तीफा दें मैं पूछताछ के लिए तैयार हूं, अच्छा है हमें भी सीबीआई से मिलने का मौका मिलेगा- अखिलेश यादव पंजाब: फूलका के बाद खैहरा का AAP से इस्तीफा, संधू भी छोड़ सकते हैं पार्टी Box Office: सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की ‘सिंबा’ का जलवा कायम, कमाई नौ दिनों में 170 करोड़ के पार वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा
संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा
बिना कोर्ट की अनुमति भी बैंक खाता फ्रीज कर सकती है पुलिस! कर्नाटक HC का बड़ा फैसला
बिना कोर्ट की अनुमति भी बैंक खाता फ्रीज कर सकती है पुलिस! कर्नाटक HC का बड़ा फैसला
'PAN-PAN...', एयर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एयर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget