एक्सप्लोरर

Qatar: भारतीयों की तरह फिलिपींस के नागरिकों को भी कतर में हुई थी सजा- ए-मौत, फिर हुआ कुछ ऐसा की बदलना पड़ा फैसला

Qatar Court Conviction To Indian Citizens: कतर की कोर्ट ने करीब नौ साल पहले फिलिपींस के तीन नागरिकों को भी सजा सुनाई थी. इनमें से एक को सजा-ए-मौत हुई थी जिसे बाद में बदल दिया गया.

Qatar Court Death Penality To Indians: कतर की एक कोर्ट ने वहां रहने वाले भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों को सजा-ए-मौत की सजा सुनाई है, जिसे लेकर भारत ने हैरानी जताई है. सबके जेहन में एक ही सवाल है कि क्या कतर यूं ही भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारियों को फांसी के फंदे पर लटका देगा? तो आज हम आपको बता रहे हैं कतर की अदालत के ऐसे ही एक फैसले के बारे में जिनमें पहले तो मौत की सजा दी गई थी लेकिन बाद में उसे बदल दिया गया.

फिलिपींस के नागरिकों को कतर की कोर्ट ने दी थी सजा-ए-मौत

यह वाकया 9 साल पुराना है. पूर्व राजनयिक केपी फैबियन ने एक चैनल से नौ साल पुराने वाकये का जिक्र करते हुए कहा है कि फिलिपींस के तीन नागरिकों को भी इसी तरह से सजा सुनाई गई थी. इनमें से एक नागरिक कतर जनरल पेट्रोलियम में काम करता था. जबकि बाकी के दो कतर वायुसेना में थे.

आरोप था कि वायुसेना में काम करने वाले दोनो नागरिक कतर जनरल पेट्रोलियम में काम करने वाले नागरिक को खुफिया जानकारी देते थे, जहां से उसे फिलिपींस पहुंचा दिया जाता था. इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से गद्दारी करार दिया गया था. इसलिए फिलिपींस के उस नागरिक को मौत की सजा सुनाई गई थी, जो कतर पेट्रोलियम में काम करता था, जबकि एयरफोर्स के दो नागरिकों को 25 साल की सजा सुनाई गई.

हालांकि फिलिपींस सरकार ने तुरंत इस मामले को लेकर कानूनी विकल्पों के साथ मोर्चा संभाल लिया. कतर की कोर्ट में सजा के फैसले को लेकर अपील की गई और कोर्ट ने मौत की सजा कम करके आजीवन कारावास में बदल दिया था. वायुसेना के दो अन्य आरोपियों को भी 25 साल की सजा घटाकर 15 साल कर दी गई.

भारत सरकार ने भी संभाला कानूनी मोर्चा

आठ भारतीय नागरिकों को मौत की सजा सुनाए जाने के कतर की कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत सरकार ने भी कानूनी मोर्चा संभाल लिया है. विदेश मंत्रालय ने पहले ही परिवार के सदस्यों से संपर्क साधा है और साफ कर दिया है कि कतर की जेल में बंद इन नागरिकों को हर तरह से कानूनी मदद दी जाएगी. अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक जो भी विकल्प हैं, उसका इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें भारत सरकार पीछे नहीं हटेगी. सूत्रों ने बताया है कि फैसले के खिलाफ अपील करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

इन भारतीयों को मिली है सजा-ए-मौत

कतर ने जिन लोगों को सजा सुनाई है वे हैं कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और नाविक रागेश. इन्हें कतर की खुफिया एजेंसी ने पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया था. इन भारतीयों ने नौसेना में लगभग 20 साल तक काम किया. नेवी में ट्रेनर से लेकर अन्य महत्वपूर्ण पदों पर इन लोगों ने काम किया है. 

ये भी पढ़ें :8 भारतीय पूर्व-नौसैनिकों को कतर में फांसी से बचाना है भारतीय विदेश नीति की अग्निपरीक्षा, भारत पा सकता है इससे भी पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget