एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीन लगाने से पहले पंजाब में होगा वैक्सीनेशन ड्राइव का ट्रायल, परखे जाएंगे सारे इंतजाम

कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए Co-Win मोबाइल ऐप का निर्माण किया गया है. ड्राई रन के दौरान इस ऐप की यथास्थिति को भी देखा जाएगा. इस ऐप के जरिए वैक्सीन से जुड़ी जानकारियां और जरूरी डेटा को ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा.

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन लगाए जाने से पहले केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन ड्राइव के ट्रायल की तैयारियां तेज कर दी हैं. केंद्र सरकार ने ड्राई रन के लिए पंजाब के शहरों को चुना है. पंजाब में लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर के पांच-पांच जगहों पर 28 और 29 दिसंबर को वैक्सीनेशन ड्राइव का ट्रायल होगा. इस ट्रायल का उद्देश्य कोरोना टीकाकरण शुरू करने के लिए निर्धारित तरीकों की जांच करना है.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा, 'लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर जिले को टीकाकरण ट्रायल के लिए चुना गया है. इस ट्रायल का उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्था में टीकाकरण के लिए तय प्रक्रिया का परीक्षण करना है. यह उन खामियों को बताएगा जिन्हें कोविड-19 टीकाकरण शुरू करने से पहले दूर किया जा सकता है. ट्रायल एक या दो जिले में जिलाधिकारी के नेतृत्व में किया जाएगा. ट्रायल चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात और पंजाब- में प्रस्तावित है.'

कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए Co-Win मोबाइल ऐप का निर्माण किया गया है. ड्राई रन के दौरान इस ऐप की यथास्थिति को भी देखा जाएगा. इस ऐप के जरिए वैक्सीन से जुड़ी जानकारियां और जरूरी डेटा को ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा.

कोवैक्सीन की दूसरी खुराक लेने को 1,000 वॉलंटियर तैयार देश में विकसित कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सीन' की पहली खुराक सफलतापूर्वक तीसरे चरण के ट्रायल के हिस्से के रूप प्रखर अस्पताल में 1,000 वॉलंटियर को दिया गया. प्रखर अस्पताल के प्रमुख जांचकर्ता डॉ. जेएस कुशवाहा ने कहा, "कोवैक्सिन की दूसरी खुराक भी एक जनवरी से इन 1,000 वॉलंटियर को दी जाएगी. इस वैक्सीन की पहली खुराक विभिन्न रोजमर्रा से ताल्लुक रखने वाले स्वयंसेवकों को दी गई थी."

वॉलंटियर के पहले समूह को 5 दिसंबर को वैक्सीन दिया गया था और उसके बाद यह अभियान 21 दिसंबर तक जारी रहा. इन 1,000 वॉलंटियर को कोवैक्सिन देने में 17 दिन लगे.

भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के तीसरे ट्रायल के लिए भर्ती किए 13,000 वॉलंटियर भारत बायोटेक ने मंगलवार को 13,000 स्वयंसेवकों की सफल भर्ती की घोषणा की और भारत में कई साइटों पर अपने कोरोना वायरस वैक्सीन कोवैक्सीन के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए 26,000 प्रतिभागियों के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति जारी रखी. कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल नवंबर के मध्य में शुरू किया गया, पूरे भारत में 26,000 स्वयंसेवकों पर करने का लक्ष्य रखा गया है.

भारत बायोटेक द्वारा भारत के स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) के सहयोग से विकसित किया गया है.

ये भी पढ़ें- Farmers Protest: क्या गिर जाएगी हरियाणा की खट्टर सरकार, इस्तीफे को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कही ये बड़ी बात

किसानों के आंदोलन के बीच आज अन्नदाताओं से बात करेंगे पीएम मोदी | जानें- कैसी है बीजेपी की तैयारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget