एक्सप्लोरर

Punjab VIP Security: पंजाब सरकार ने कई VIP की सुरक्षा की बहाल, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हुई थी चौतरफा आलोचना

Punjab: पंजाब सरकार ने कई VIP की सुरक्षा बहाल करने के आदेश दिए हैं. सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moose Wala Murder) के बाद सुरक्षा कटौती को लेकर पंजाब सरकार की चौतरफा आलोचना हुई थी.

Punjab VIP Security: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moose Wala Murder) के बाद सुरक्षा कटौती को लेकर भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार की काफी आलोचना हुई. जिसके बाद अब पंजाब सरकार ने कई VIP की सुरक्षा बहाल करने के आदेश दिए हैं. वहीं श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह (Akal Takht Jathedar Giani Harpreet Singh) ने दोबारा सुरक्षा लेने से साफ इनकार किया. अमृतसर पुलिस कमिश्नर के सुरक्षा बहाल करने के फैसले के बावजूद जत्थेदार ने पुलिसकर्मी नहीं लिए. तीन दिन पहले जत्थेदार के तीन अंगरक्षक हटाए गये थे बाकी के तीन अंगरक्षक जत्थेदार ने खुद ही वापस भेज दिए थे. 

बता दें कि, 28 मई शनिवार को पंजाब सरकार ने 424 वीआईपी की सुरक्षा में कटौती कर दी थी.  इनमें कई गायक, सेवानिवृत अधिकारी, धार्मिक नेता, पूर्व विधायक भी शामिल थे. इन लोगों में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का भी नाम था. वहीं एक दिन बाद रविवार 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई. 

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हुई आलोचना

पंजाब के मशहूर गायक अभिनेता और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सुरक्षा कटौती को लेकर पंजाब सरकार की चौतरफा आलोचना हुई थी. सिद्धू मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मूसेवाला (27) कांग्रेस नेता भी थे. आज उनके पैतृक गांव मूसा में अंतिम संस्कार किया गया. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. 

इससे पहले भी वापस ली थी 184 लोगों की सुरक्षा

पंजाब सरकार द्वारा सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद उनकी हत्या हुई. बीजेपी, कांग्रेस सहित कई दलों ने पंजाब की आप (AAP) सरकार को सुरक्षा कटौती लेकर घेरा था. जिसके बाद अब पंजाब सरकार (Punjab Government) ने कई VIP की सुरक्षा बहाल करने के आदेश दिए. बता दें कि, इससे पहले अप्रैल में भी पंजाब की आप सरकार ने पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था.  

ये भी पढ़ें- 

Satyendar Jain: कोर्ट ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को 9 जून तक ED हिरासत में भेजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है गिरफ्तारी 

June Rules Change: कल एक जून 2022 से बदलने जा रहा ये 5 नियम, जो सीधे डालेंगे आपकी जेब पर असर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget