एक्सप्लोरर

June Rules Change: कल एक जून 2022 से बदलने जा रहा ये 5 नियम, जो सीधे डालेंगे आपकी जेब पर असर!

June Rules Change: 1 जून यानि कल से आपकी जेब को तगड़ा झटका लगने वाला है. कई नियम बदलने वाले हैं जिसका असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है.

Financial Changes From 1st June 2022: कल से जून का महीना शुरू होने जा रहा है. 1 जून से आपकी जेब को तगड़ा झटका लगने वाला है. आपकी ईएमआई (EMI) महंगी होने वाली है तो गाड़ियों का बीमा ( Motor Insurance) कराने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे. और भी कई बदलाव 1 जून से होने वाला है जिसका जनना आपका लिए बेहद जरुरी है क्योंकि ये बातें आपकी जेब से जुड़ी है.

1- SBI Home Loan EMI To Be Costly:  एक जून से देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई से होम लोन लेने वालों की ईएमआई महंगी होने वाली है. या फिर आप नया आशियाना खरीदने के लिए एसबीआई से होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको पहले के मुकाबले ज्यादा महंगे ब्याज पर होम लोन मिलेगा जिसके चलते ईएमआई महंगी हो जाएगी. एसबीआई ने अपने होम लोन से जुड़े एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) में 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ोतरी कर 7.05 फीसदी कर दिया है, जबकि रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) 6.65 फीसदी + सीआरपी होगा. एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक बढ़ी हुई ब्याज दरें एक जून, 2022 से लागू होंगी. पहले एसबीआई का गौरतलब है कि पहले, एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) 6.65 फीसदी था, जबकि रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) 6.25 फीसदी.


2. Third Party Motor Insurance Premium Hike: अगर आपके पास गाड़ी है तो आपके खर्चे और बढ़ने वाले हैं क्योंकि 1 जून से थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस के प्रीमियम में इजाफा होने वाला है. सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों के लिए थर्ड पार्टी मोटर वाहन बीमा के प्रीमियम में इजाफा कर दिया है जो एक जून से लागू होगा. इस वजह से कार और दोपहिया वाहनों (Two Wheeler) का इंश्योरेंस महंगा होने जा रहा है. नोटिफिकेशन में संशोधित दर के मुताबिक एक हजार सीसी क्षमता इंजन वाली प्राइवेट कारों के लिए प्रीमियम 2072 रुपये के मुकाबले अब 2094 रुपये होगा. 1000 से 1500 सीसी इंजन की निजी कारों के लिए प्रीमियम 3221 रुपये के बजाय अब 3416 रुपये होगा. हालांकि 1500 से ज्यादा सीसी की निजी कारों के लिए थर्ड पार्टी बीमा के प्रीमियम में मामूली कमी की गई है और यह 7897 रुपये से घटकर 7890 रुपये हो जाएगा. इसी प्रकार 150 से 350 सीसी तक के दो पहिया वाहनों का प्रीमियम 1366 रुपये होगा. जबकि 350 से अधिक सीसी के दोपहिया वाहन के लिए यह दर 2804 रुपये होगी. 


3. Gold Hallmarking: 1 जून 2022 से दूसरे फेज में कुछ और जिलों में गोल्ड हॉलमार्किंग लागू होने जा रहा है. दूसरे चरण में देश के 32 नए जिलों में सोने की ज्वेलरी की हॉलमार्किंग की शुरुआत हने जा रही है. 1 जून के बाद देश के अब कुल 288 जिलों में 14, 18, 20, 22, 23, 24 कैलेट के सोने की ज्वैलरी हॉलमार्किंग के साथ बेची जाएगी. पहले चरण की शुरुआत ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) ने 23 जून 2021 से देश के 256 जिलों में अनिवार्य गोल्ड हॉलमार्किंग को लागू किया था.

4. Axis Bank के सेविंग अकाउंट चार्जेज में बदलाव:  एक्सिस बैंक ने सेमी-अर्बन और ग्रामीण इलाकों के बचत खातों और सैलेरी प्रोग्राम के तहत खोले गए बैंक खातों के मिनिमम अकाउंट बैलेंस रखने की सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया है जो 1 जून से लागू होने जा रहा है. Easy Saving और सैलेरी प्रोग्राम वाले खातों के लिए मिनिमम अकाउंट बैलेंस रखने की सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया है. या फिर 1 लाख रुपये का टर्म डिपॉजिट रखना जरुरी होगा. वहीं लिबर्टी सेविंग अकाउंट में मिनिमम अकाउंट बैलेंस रखने की सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है. या फिर 25,000 रुपये खर्च करना होगा.

5. India Post Payment Bank: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने कहा है कि अब आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के लिए Issuer Charge का भुगतान करना होगा. नियमों के तहत हर महीने पहले तीन एईपीएस लेन-देन मुफ्त होंगे, जिसमें एईपीएस नकद निकासी, एईपीएस नकद जमा और एईपीएस मिनी स्टेटमेंट शामिल है. मुफ्त लेन-देन के बाद, प्रत्येक नकद निकासी या नकद जमा पर 20 रुपये और उस पर अलग से जीएसटी लगेगा, जबकि एक मिनी स्टेटमेंट लेन-देन पर 5 रुपये और जीएसटी लागू होगा.

यह भी पढ़ें:

Know IAS & Professor Salary: जानिए एक IAS और प्रोफेसर में किसकी सैलेरी होती है ज्यादा?

Crude Oil Price Hike: यूरोपीय यूनियन के इस फैसले के बाद फिर कच्चे तेल के दामों में उबाल, 124 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजनेस का शानदार आइडिया! घर से ही हर महीने हो सकती है अच्छी कमाई, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
बिजनेस का शानदार आइडिया! घर से ही हर महीने हो सकती है अच्छी कमाई, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
गिरते बाजार में इस डिफेंस स्टॉक पर दांव! गोल्डमैन सैक्स ने दी Buy रेटिंग, 40% तक रिटर्न की उम्मीद...
गिरते बाजार में इस डिफेंस स्टॉक पर दांव! गोल्डमैन सैक्स ने दी Buy रेटिंग, 40% तक रिटर्न की उम्मीद...
एयरपोर्ट के साथ बदली जेवर के रियल एस्टेट की तस्वीर, कीमतें आसमान छूने को तैयार; जानें डिटेल
एयरपोर्ट के साथ बदली जेवर के रियल एस्टेट की तस्वीर, कीमतें आसमान छूने को तैयार; जानें डिटेल
बिना रोज मेहनत के भी हो सकती है तगड़ी कमाई! जानें पैसिव इनकम बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके...
बिना रोज मेहनत के भी हो सकती है तगड़ी कमाई! जानें पैसिव इनकम बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके...

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद, US कांग्रेस ने जारी कर दी रिपोर्ट
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद!
'निशांत के हाथ में...', JDU नेता का बड़ा बयान, बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर भी कह दी बड़ी बात
'निशांत के हाथ में...', JDU नेता का बड़ा बयान, बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर भी कह दी बड़ी बात
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी? BCCI ने इस कारण नहीं कराया कोई समारोह
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, ये 3 फसलें बदल सकती हैं किसानों की किस्मत
Embed widget