एक्सप्लोरर

Satyendar Jain: कोर्ट ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को 9 जून तक ED हिरासत में भेजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है गिरफ्तारी

Satyendar Jain sent to ED Custody: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को सोमवार को गिरफ्तार किया था.

Satyendar Jain sent to ED Custody: दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को कोर्ट ने 9 जून तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में आज पेश किया गया.

ईडी की तरफ से कोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हमारे पास डाटा एंट्री है कि कैसे हवाला में पैसा लगाया गया, पैसा भेजा गया है. ईडी ने 14 दिनों की कस्टडी की मांग की. 

इससे पहले ईडी अधिकारियों ने कहा कि कुछ घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री जवाब देने में ‘टालमटोल’ कर रहे थे.

सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास और जल मंत्री हैं. एजेंसी ने पिछले महीने कहा था कि जैन के परिवार और जैन से संबंधित कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को उनके खिलाफ एक मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया गया है.

तब ईडी (ed) ने एक बयान में कहा था कि लगभग 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां ‘‘अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, पर्यास इंफोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, जेजे आइडियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, वैभव जैन की पत्नी स्वाति जैन, अजीत प्रसाद जैन की पत्नी सुशीला जैन और सुनील जैन की पत्नी इंदु जैन से संबंधित हैं.’’

Money Laundering Case: अपने बैंक खाते से फंसे सत्येन्द्र जैन, पूछताछ के दौरान नहीं दे पाए जांच एजेंसियों को पैसों का हिसाब

Sidhu Moose Wala Cremation: सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, चाहनेवालों की उमड़ी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget