एक्सप्लोरर

पंजाबः तकनीकी खराबी के कारण खेत में हुई 'अपाचे' हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने पठानकोट से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हेलीकॉप्टर के दोनों पायलट और हेलीकॉप्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं.

नई दिल्ली: हाल ही में अमेरिका से खरीदा अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर ने आज पंजाब के होशियारपुर गांव में इमरजेंसी लैंडिंग की. घटना में किसी तरह के जानमाल के हानि की रिपोर्ट नहीं है. पिछले 24 घंटे में वायुसेना के किसी हेलीकॉप्टर की ये दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है.

जानकारी के मुताबिक, इस अपाचे हेलीकॉप्टर ने पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरी थी. लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग होशियारपुर जिले के एक खेत में की. घटना में दोनों पायलट सुरक्षित हैं. वायुसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में बड़ी गड़बड़ी के कारण खेत में सुरक्षित-लैंडिंग करानी पड़ी. इस दौरान पायलट ने बेहद सूझबूझ का परिचय दिया‌.

गुरूवार को वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर ने कोविड-19 के सैंपल ले जाते वक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के करीब ईस्ट्रन पेरिफरल एक्सप्रेस-वे पर तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की थी.

आपको बता दें कि पिछले साल सितबंर में वायुसेना ने अमेरिका से 22 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर खरीदे थे. इन एएच-64ई हेलीकॉप्टर्स की कुल कीमत करीब 2.2 बिलियन डॉलर है यानि करीब 14 हजार करोड़ रूपये. दुनिया के सबसे एडवांस अटैक हेलीकॉप्टर में से एक अपाचे को बोइंग कंपनी बनाती है. भारतीय वायुसेना की पहली अपाचे स्कॉवड्रन पठानकोट में है जिसे 'ग्लेडियटर' के नाम से जाना जाता है. अपाचे हेलीकॉप्टर की दूसरी स्कॉवड्रन असम के जोरहाट में है.

इन अपाचे हेलीकॉप्टर्स में प्रेशियन हैलफायर मिसाइल और रॉकेट लगे हैं. एक अपाचे हेलीकॉप्टर में इस तरह की आठ (08) हैलफायर मिसाइल और 19-19 रॉकेट के दो पॉड लग सकते हैं. खास तौर से लगी कैनन-गन से एक साथ 1200 राउंड फायर किए जा सकते हैं. ये हेलीकॉप्टर्स दिन रात और किसी भी मौसम में ऑपरेशन कर सकते हैं. खासतौर से ऊंचे पहाड़ों में बने आतंकी कैंपों और दुश्मन के सैन्य ठिकानों और छावनियों पर ये हमला करने में ये सक्षम हैं.

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान थलसेना के लिए छह अपाचे हेलीकॉप्टर लेने का सौदा भी हुआ था.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget