एक्सप्लोरर

कल 3 सदस्यीय पैनल से मुलाकात करेंगे सीएम अमरिंदर, मनीष तिवारी बोले- पंजाब कांग्रेस में कोई झगड़ा नहीं

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल पार्टी के तीन सदस्यीय पैनल से मुलाकात करेंगे. खड़गे की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय समिति के समक्ष सोमवार और मंगलवार को करीब 50 मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने अपनी बात रखी थी.अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली है. विधायक परगट सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही कलह को दूर करने के मकसद से गठित समिति से मुलाकात के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि प्रदेश में पार्टी के भीतर कोई झगड़ा नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल पार्टी के तीन सदस्यीय पैनल से मुलाकात करेंगे.

चुनाव की रणनीति और मुद्दों पर हुई बात- तिवारी

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष पेश होने के बाद तिवारी ने कहा, ‘‘ पंजाब कांग्रेस में कोई झगड़ा नही है. जहां तक समिति के साथ बातचीत सवाल है तो वह गोपनीय है. जो भी उन्होंने पूछा मैंने जवाब उनके समक्ष रख दिया है.’’ तिवारी ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ये पार्टी की प्रथा और परंपरा रही है कि जिस राज्य में चुनाव होने वाले हैं, वहां क्या रणनीति होनी चाहिए, क्या मुद्दे होने चाहिए, जनता के समक्ष क्या बातें रखनी चहिए, उन पर विचार विमर्श होता है. ये पहली बार और आखिरी बार नही हो रहा है.’’

इस समिति ने कल राज्य के कई सांसदों और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मुलाकात कर उनकी राय ली थी. खड़गे की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय समिति के समक्ष सोमवार और मंगलवार को करीब 50 मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने अपनी बात रखी थी. पिछले तीन दिनों में राज्य के 80 से अधिक कांग्रेस नेता इस समिति के समक्ष पेश होकर अपनी बात रख चुके हैं. इनमें से अधिकतर विधायक हैं. खड़गे के अलावा कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल इस समिति में शामिल हैं.

सिद्धू ने भी की थी समिति से मुलाकात

गौरतलब है कि हाल के कुछ सप्ताह में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली है. विधायक परगट सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. सिद्धू ने मंगलवार को इस समिति से मुलाकात कर अपने विचार रखे थे. समिति से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि ‘‘सत्य प्रताड़ित हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता.’’

यह भी पढ़ें-

Explained: जानिए अब तक किन-किन राज्यों ने 12वीं की परीक्षाएं रद्द कीं हैं, कई राज्य जल्द लेंगे फैसला

Explained: दुनिया के इन देशों में हो रहा कोरोना के खिलाफ बच्चों का टीकाकरण, जानें किस वैक्सीन को मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget