एक्सप्लोरर

Explained: दुनिया के इन देशों में हो रहा कोरोना के खिलाफ बच्चों का टीकाकरण, जानें किस वैक्सीन को मिली मंजूरी

दुनियाभर में कई देशों ने बच्चों को टीका लगाने को मंजूरी दी है या विचार कर रहे हैं. यूरोपियन कमीशन ने फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को शुक्रवार को 12 वर्ष से ज्यादा उम्र के बच्चों के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी. वहीं, अमेरिका और कनाडा में इस वैक्सीन के इस्तेमाल की पहले ही मंजूरी दे चुके हैं.  

नई दिल्लीः यूरोपियन कमीशन ने फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 वैक्सीन को शुक्रवार को 12 वर्ष से ज्यादा उम्र के बच्चों के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी. अमेरिका और कनाडा में इस वैक्सीन को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है.
  
हालांकि, अमीर देशों में बच्चों का भी टीकाकरण किया जा रहा है जबकि दुनिया के कई हिस्सों में बुजुर्गों और कमजोर वर्ग वाले लोगों के लिए डोज का इंतजार हो रहा है.  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अमीर देशों से कोवैक्स स्कीम को शॉट देने का आग्रह किया है. दुनियाभर में कई देशों ने बच्चों को टीका लगाने को मंजूरी दी है या विचार कर रहे हैं.

यूरोपीय संघ के देश

-इटली ने 31 मई को फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन के इस्तेमाल को 12-15 साल के बच्चों के लिए इस्तेमाल की मंजूरी दी है

-जर्मनी की योजना 7 जून से 12-16 आयु वर्ग के बच्चों को पहला शॉट देने की है, जबकि पोलैंड उसी दिन 12-15 आयु वर्ग के बच्चों को शॉट ऑफर करेगा.

- फ्रांस जून में 16-18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू कर सकता है, जिसमें 12-15 साल के बच्चों को स्कूलों के शुरू होने पर शॉट्स मिलेंगे.

- लिथुआनिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि देश जून में 12 साल से ज्यादा की उम्र बच्चों का टीकाकरण शुरू कर सकता है.

- एस्टोनिया ऑटम तक बच्चों का टीकाकरण शुरू कर सकता है.

- रोमानिया के प्रधानमंत्री 12 साल की उम्र के बच्चों को 1 जून से वैक्सीनेशन की घोषणा कर चुके हैं.

- न्यूज साइट विंडोबोना के अनुसार, ऑस्ट्रिया का लक्ष्य अगस्त के अंत तक 340,000 से अधिक 12-15 साल के बच्चों का टीकाकरण करना है.

-समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हंगरी ने मई के मध्य में 16-18 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया है.

यूरोप (नॉन-ईयू देश)

-फाइजर ने मई के मध्य में कहा कि 12-15 साल के बच्चों के लिए अपने टीके का इस्तेमाल के लिए ब्रिटिश सरकार से मंजूरी का इंतजार कर रही है.

- नॉर्वे उन बच्चों के लिए फाइजर वैक्सीन पर विचार कर सकता है, जिन्हें कोविड -19 से गंभीर रूप से बीमार होने की हाई रिस्क है. 

- स्विट्जरलैंड के हेल्थ वॉचडॉग ने कहा कि मई की शुरुआत में फाइजर ने 12-15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी थी.

मिडिल ईस्ट

-इजराइल ने जनवरी में अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार 16-18 वर्ष के बच्चों तक किया और इस सप्ताह 12-15 आयु वर्ग के बच्चों के लिए शॉट्स को मंजूरी देने पर पर कार्य हो रहा है.

-दुबई ने कहा कि 1 जून को उसने 12-15 साल के बच्चों को फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन देना शुरू कर दी. संयुक्त अरब अमीरात ने मई के मध्य में इस आयु वर्ग के लिए आपातकालीन इस्तेमाल के लिए वैक्सीन को मंजूरी दी थी.

एशिया- पैसिफिक

-सिंगापुर ने 1 जून से 12-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए अपना टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया है.

 -जापान ने 28 मई को फाइजर के टीके को 12 साल और उससे ज्यादा उम्र वालों के लिए इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी.

- फिलीपींस ने 26 मई को फाइजर-बायोएनटेक के टीके को 12-15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति देने का निर्णय लिया.
 

अमेरिका 

- चिली ने 31 मई को 12-16 साल के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक के टीके के इस्तेमाल को मंजूरी दी.

- अमेरिकी राज्यों ने 12-15 वर्ष की उम्र के बच्चों लिए फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद मई के मध्य में बच्चों का टीकाकरण शुरू किया था. 

-कनाडा ने मई की शुरुआत में 12-15 साल के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी.

यह भी पढ़ें-़

डोमिनिका कोर्ट में करीब तीन घंटे लंबी चली सुनवाई, भगोड़े मेहुल चोकसी पर फैसला गुरुवार तक के लिए टला

पंजाब में कांग्रेस की कलह बढ़ी, कैप्टन को हटाने की मांग उठी, सीएम अमरिंदर आज या कल पार्टी पैनल से कर सकते हैं मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget