एक्सप्लोरर

Puneeth Rajkumar: दिल्ली पहुंचीं कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की बेटी, कल होगा अंतिम संस्कार

Puneeth Rajkumar: कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ( Karnataka CM Basavaraj Bommai) ने बताया कि अभिनेता की बेटी दिल्ली पहुंच गई है और आज शाम 7 बजे तक बेंगलुरु पहुंच जाएगी.

Puneeth Rajkumar: कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार और कई हिट फिल्म देकर लोगों के दिलो पर राज करने वाले सुपरस्टार पुनीत राजकुमार (Superstar Puneet Rajkumar) का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. उन्होंने 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा दिया. अभिनेता के निधन के बाद जहां एक तरफ फैंस शोकाकुल होकर उनके अंतिम दर्शन के लिए बेताब हैं तो वहीं उनका परिवार अभिनेता के पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम में रख उनकी बेटी का अमेरिका से आने का इंतजार कर रहा है. 

इस बीच कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ( Karnataka CM Basavaraj Bommai) ने बताया कि अभिनेता की बेटी दिल्ली पहुंच गई है और आज शाम 7 बजे तक बेंगलुरु पहुंच जाएगी. उन्होंने बताया कि हमारी परंपरा के अनुसार, 'हम सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं करते हैं, इसलिए उनका अंतिम संस्कार कल बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में किया जाएगा.'

 

 

दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे थे पुनीत

बता दें कि पुनीत राजकुमार दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे थे और अपने पिता की तरह ही उनके परिवार ने पुनीत की आंखें भी दान की हैं. पुनीत की तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह कांतिराव स्टेडियम में रखी गई है ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें. बीती शाम से, पूरे राज्य से लोग यहां आ रहे हैं. अनेक फिल्मी हस्तियों और नेताओं ने पुनीत को श्रद्धांजलि अर्पित की. कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई तथा राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों, तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण, प्रख्यात कोरियाग्राफर प्रभु देवा समेत कई गणमान्य लोगों ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी.

ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपना बच्चा खो दिया हो

एक बुजुर्ग महिला प्रशंसक ने सुबकते हुए कहा, ‘‘ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपना बच्चा खो दिया हो.’’ एक युवा प्रशंसक ने कहा, ‘‘हमारे अप्पू (पुनीत को प्रशंसकों द्वारा प्रेम से इस नाम से पुकारा जाता था) भौतिक रूप से भले चले गए हों लेकिन अपने अभिनय के जरिए और अपने अच्छे एवं मित्रवत व्यवहार की वजह से उन्होंने जो छाप छोड़ी है, उससे वह हमेशा हमारे साथ रहेंगे.’’ इस बीच राज्य सरकार ने घोषणा की है कि पुनीत की अंत्येष्टि कांतिराव स्टूडियो में डॉ. राजकुमार पुण्यभूमि में राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Aryan Khan Released: हाई सिक्योरिटी के बीच जेल से निकले आर्यन खान, देखिए सबसे पहली तस्वीरें 

In Pics: 15 साल छोटी लड़की को 7 साल डेटिंग करने के बाद सोनू निगम ने रचाई थी Inter Caste Marriage, सोने से लदी दुल्हनिया की ऐसी है एल्बम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget