एक्सप्लोरर

Pune में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मॉल में मजदूरों पर गिरा स्लैब, 7 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Under Construction Mall: महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़े हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है. निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में देर रात काम चल रहा था. इस दौरान अचानक लोहे का भारी भरकर स्लैब गिर गया

Pune Structure Collapsed: पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन मॉल का एक स्लैब (लोहे की सरिए का जाल) गिर गया. इस हादसे में कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई. तीन लोगों की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि स्लैब डालने के लिए 16 mm के लोहे के सरिए से जाली बनाई गई थी. अचानक ये लोहे की सरिए का जाल मजदूरों पर गिर गया. मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किसी तरह मजदूरों को बाहर निकाला गया.

पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा, 'पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. मैं आशा करता हूं कि इस हादसे में घायल सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.'

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अग्निशमन दल और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि घटना इमारत के बेसमेंट में हुई. डीसीपी पुणे पुलिस ने कहा, यहां एक मॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा था, तभी एक भारी लोहे का ढांचा ढह गया. सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं. ढहने के कारणों की जांच की जा रही है.

पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने बताया कि कम से सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब मजदूर वहां काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

ये भी पढ़ें-

Watch: Asaduddin Owaisi की गाड़ी पर गोलीबारी करने वाले 2 गिरफ्तार, CCTV फुटेज में दिखा हमलावर

Schools Reopening: आज से इस राज्य में खुलेंगे पहली से 12वीं तक के स्कूल, ऑफलाइन होंगी 10वीं और इंटरमीडिएट की परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Weather Updates: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget