एक्सप्लोरर

Watch: Asaduddin Owaisi की गाड़ी पर गोलीबारी करने वाले 2 गिरफ्तार, CCTV फुटेज में दिखा हमलावर

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की कार पर हुए हमले का मामला AIMIM के सांसद इम्तियाज़ ज़लील ने लोकसभा में उठाया.

Asaduddin Owaisi Car Attacked: गुरुवार की शाम को उस समय सनसनी फैल गई, जब खबर आई कि AIMIM अध्यक्ष असददुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की गाड़ी पर तीन से चार राउंड फायरिंग की गई है. गोली ओवैसी की गाड़ी के दरवाजे पर लगी. यह हमला तब हुआ, जब ओवैसी मेरठ से एक जनसंपर्क अभियान से दिल्ली लौट रहे थे. 

उनकी गाड़ी जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के हापुड़-गाजियाबाद खंड पर छिजारसी टोल प्लाजा क्रॉस करने के लिए खड़ी हुई, हमलावरों ने 3-4 राउंड फायरिंग की. पुलिस के मुताबिक, हमला करने वाले 2 लोग थे, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो चुका है. गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान सचिन के तौर पर हुई है. पिछले कुछ महीनों में ये ओवैसी पर दूसरा हमला था, पिछले साल सितंबर में दिल्ली में ओवैसी के घर पर हमला हुआ था.

गुरुवार को शाम के छह बजे ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  ने ट्वीट कर कहा, ''कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गयी. 4 राउंड फ़ायर हुए. 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं. अलहमदु’लिलाह.''

इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए पूरा घटनाक्रम बताया. असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  ने कहा, ''आज हमारा मेरठ और किट्टौर में कार्यक्रम था. जब हम वहां से निकले और टोल गेट पर पहुंचे और गाड़ी धीमी हुई. इस दौरान धमाके की जोरदार आवाज आई. जब दूसरी आवाज आई तो हमारे ड्राइवर ने कहा कि हमला हो रहा है. 90 डिग्री पर व्हाइट शर्ट में एक आदमी था और लेफ्ट में लाल रंग का हुडी पहना हुआ शख्स था, वो गोली चला रहा था.''

उन्होंने कहा, ''हमारे काफिले में चार गाड़ियां थी. मैंने अपने ड्राइवर से कहा कि तेजी से गाड़ी निकालो. पीछे जो हमारे काफिले में गाड़ी थी उसके ड्राइवर ने लाल हुडी वाले शख्स के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी. वो गिर गया. इसके बाद दूसरे शख्स ने उनकी गाड़ी पर गोली चलाई. हम तब तक आगे निकल चुके थे. हमने गाड़ी पर लगी गोली की तस्वीर ली. बाद में हम दिल्ली आए. इसके बाद हमने एडिशनल एसपी से बात की. उन्होंने कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. हमें बताया गया है कि हमलावर में एक सहारनपुर का रहने वाला है और एक नोएडा का है.''

SKM की बैठक के बाद राकेश टिकैत ने सरकार को यूपी चुनाव में सबक सिखाने की कही बात, योगेंद्र यादव बोले- MSP को लेकर सरकार ने झूठ बोला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget