एक्सप्लोरर

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद के रेजिनगर में तनाव, प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Murshidabad Violence Update: बेलडांगा 1 ब्लॉक और रेजीनगर और शक्तिपुर पुलिस थाना क्षेत्रों को कवर करने वाले बेलडांगा 2 ब्लॉक में इंटरनेट सेवाएं 14 जून सुबह छह बजे तक निलंबित कर दी गई हैं.

Fresh Violcence in Murshidabad: पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के रेजिनगर (Murshidabad Violcence) में उस समय तनाव फैल गया, जब पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad Remarks Protest) के मुद्दे पर विरोध रैली का आयोजन कर रही भीड़ को हटाने की कोशिश की. स्थिति तब और खराब हो गई, जब पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव किया. कथित तौर पर पुलिस पर बम भी फेंके गए थे. राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर अब तक बेलडांगा से रेजिनगर के बीच यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया है. वहीं दूसरी ओर बंगाल के राज्यपाल ने शांति बनाए रखने का संदेश जारी किया और राज्य प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को हावड़ा में हिंसा के बाद भ्रामक सूचना के प्रसार को रोकने के लिए मुर्शिदाबाद जिले के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं को 14 जून तक के लिए निलंबित कर दिया है, जहां पहले से ही इस तरह की पाबंदी लागू है. एक आदेश में कहा गया है कि बेलडांगा पुलिस थाना क्षेत्र के बेलडांगा 1 ब्लॉक और रेजीनगर और शक्तिपुर पुलिस थाना क्षेत्रों को कवर करने वाले बेलडांगा 2 ब्लॉक में इंटरनेट सेवाएं 14 जून को सुबह छह बजे तक निलंबित कर दी गई हैं. पूरे हावड़ा जिले में 13 जून तक इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है और 15 जून तक उलुबेरिया, डोमजूर और पंचला जैसे कई क्षेत्रों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- Congress Expels Kuldeep Bishnoi: कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस ने सभी पदों से किया निष्कासित, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद बड़ा एक्शन

हावड़ा में भी लगाए गए प्रतिबंध

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को हावड़ा जिले के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के बाद प्रतिबंध लगाए गए थे. हावड़ा में हिंसक विरोध प्रदर्शन और पुलिस के साथ संघर्ष के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, पुलिस वाहनों में आग लगा दी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. हावड़ा जिले के पंचला बाजार इलाके में शनिवार को ताजा हिंसा की सूचना मिली और प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए तथा कई घरों में आग लगा दी गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, उनमें से कुछ घायल हो गए और भाजपा पार्टी कार्यालय में भी तोड़फोड़ की.

ये भी पढ़ें- Prophet Muhammad Row: विवादित बयान को लेकर नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, 25 जून को होना होगा पेश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget